‘प्लास्टिक फ्री भिलाई’ महाअभियान की शुरुआत: दुर्ग पुलिस, जिला प्रशासन, BMC और BSP की खास पहल…सुबह-सुबह SP, आयुक्त के संग अधिकारी, कर्मचारियों और NCC-NSS के कैडेट्स ने साफ़ किया 10 ट्रेक्टर से अधिक कचरा…आम नागरिकों ने भी बंटाया हाथ; देखिये एकता की ताकत की तस्वीरें

  • कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई से की गई अभियान की शुरुआत।
  • सुबह 7:00 बजे से SP, भिलाई निगम जोन कमिश्नर, BSP विभाग ने सिविक सेंटर क्षेत्र में की सफाई
  • 200 से अधिक जवानों, नगर पालिका निगम के अधिकारी कर्मचारी, BSP कर्मी, NCC/NSS के कैडेट्स, सीनियर सिटीजन एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
  • गंदगी करते पाए जाने वालों से जुर्माना सहित 2 घंटों की श्रमदान कराने की राय दुर्ग SP के द्वारा दी गई

दुर्ग-भिलाई। “स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई” का ये सपना तब ही साकार होगा जब मिनी इंडिया भिलाई में हर एक जिम्मेदार व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, स्वछता की ओर अपना हाथ बटाएगा और प्रशासन की मदद करेगा। इसी कड़ी में आज एक शानदार पहल की गई। सिविक सेंटर भिलाई में बुधवार दिनांक 16 नवंबर 2022 को सुबह 7:00 बजे पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सेक्टर-6 भिलाई में जिला दुर्ग पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम भिलाई और बीएसपी प्रबंधन के द्वारा भिलाई शहर को प्लास्टिक फ्री करने ‘प्लास्टिक फ्री भिलाई’ अभियान की शुरुआत की गई।

इस अभियान में 200 से अधिक जवानों, बीएसपी के कर्मी, नगर निगम के कर्मचारीयों, NCC-NSS कैडेटस, सीनियर सिटीजन वर्ग और आम नागरिकों ने भाग लिया। पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर सेक्टर-6 भिलाई से इस महाअभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव ने की, उनके साथ नगर निगम भिलाई कमिश्नर रोहित व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, आईपीएस निखिल रखेजा, डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, डीएसपी लाइन नीलेश द्विवेदी एवं बीएसपी से श्री केके यादव सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अभियान में रुचि लेकर अपनी भागीदारी दी।

संयुक्त प्रयास से आज सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भिलाई अभियान की शुरुआत सिविक सेंटर से शुरू कर सिविक सेंटर का मार्केट एरिया, वाइन शॉप, न्यू सिविक सेंटर, सहित अन्य जगहों पर सफाई का महाअभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी इस अभियान का हिस्सा बने जहां सैकड़ों कर्मचारियों के साथ अधिकारी सिविक सेंटर स्थित दुकानों से इस अभियान को प्रारंभ किया तथा आसपास पड़ी हुई सिंगल यूज प्लास्टिक को भी उठा कर डस्टबिन में डाला।

इस अभियान में करीबन 10 ट्रैक्टर ट्रॉली से अधिक का कचरा सिविक सेंटर एरिया से जवानों के द्वारा साफ कर एरिया को प्लास्टिक मुक्त किया गया। वही लगातार दुकानदारों व सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को ना उपयोग करने की बात करते हुए भिलाई को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने की बात कही।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, आईएएस नगर निगम कमिश्नर रोहित व्यास, आईपीएस निखिल रखेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, डीएसपी लाइन नीलेश द्विवेदी, थाना प्रभारी भिलाई नगर राजेश साहू, रक्षित निरीक्षक ]रमेश कुमार चंद्रा, बीएसपी से केके यादव सहित बड़ी संख्या में सभी विभाग से जुड़े हुए लोग इस अभियान में जुड़े।

जागरूकता अभियान के तहत एनसीसी/एनएसएस कैडेटस के साथ अन्य बच्चों ने दुकान जाकर फैली हुई प्लास्टिक युक्त गंदगीयों को साफ कर दुकानदारों को प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की शपथ दिलवाई। यह अभियान लगातार 15 दिवस तक चलता रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और झटका:...

जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा हैं। जांजगीर-चांपा में जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने...

भिलाई में लड़की के घर जबरदस्ती घुस, बदमाश ने...

मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुये घर के अंदर जबरन घुसा आरोपी जेलर के घर में पथराव करने के आरोप में भी जा चूका...

CG – हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड: घर से...

हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड बिलासपुर। छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर जिले में एक हेड कांस्टेबल लखन मेश्राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव...

लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार देखने छत्तीसगढ़ आए विदेशी...

रायपुर। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव आम चुनाव की प्रक्रिया, जनता के बीच उत्साह, पार्टियों की सक्रियता और मतदान को समझने के लिए विदेश...

ट्रेंडिंग