सांसद विजय बघेल ने NH में निर्माणधीन ऑवरब्रिज का किया निरीक्षण: विलंब के कारण MP हुए नाराज, कहा- समय सीमा तय कर जल्द से जल्द पूर्ण करें कार्य…एक्सीडेंट रोकने के लिए सर्विस रोड सुधारने के दिए निर्देश; जानिए कब से शुरू होंगे चारों ओवर ब्रिज…?

दुर्ग- भिलाई। दुर्ग से रायपुर नेशनल हाईवे (NH) में जल्द ही 4 ओवर ब्रिज का संचालन शुरू होने वाला है। जिसमें सुपेला ओवरब्रिज, पावर हाउस ओवरब्रिज, डबरा पारा ओवरब्रिज और कुम्हारी ओवरब्रिज शामिल है। इन चारों ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की गति धीमी होने की वज़ह से रोज रायपुर आवाजाही करने वालों एवं उस क्षेत्र के रहवासियों को निरंतर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है I दिन-प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है, लोगो की जान जा रहीं है।

इस मामले में संज्ञान लेते गए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ओवर ब्रिज निर्माण के निरीक्षण मे पहुंचेI विजय बघेल ने अधिकारियों से कड़े स्वर में कहा फरवरी 2019 से शुरू प्रोजेक्ट जो कि फरवरी 2021 तक पूर्ण हो जाना था, इसकी वज़ह क्या है? अधिकारियों द्वारा कोरोना काल व बाजार के बीच से पुल निर्माण में आवाजाही प्रभावित ना हो उसे ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में देरी की वज़ह बताया गयाI

सांसद ने कार्य की समय सीमा तय कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया, उस पर अधिकारियों ने अवगत कराया कि सुपेला ओवरब्रिज 15 दिसम्बर 2022 तक, पावर हाऊस ओवरब्रिज अप्रैल 2023 तक, डबरा पारा ओवरब्रिज जून 2023 तक व कुम्हारी ओवरब्रिज मार्च 2023 तक पूर्ण कर लेने की समयसीमा तय कीI

सांसद ने निरंतर हो रहे दुर्घटना के सम्बंध में हिदायत दी कि सर्विस रोड में तुरंत सुधार कार्य किया जाए। इस अवसर पर अधिकारीगण एस के झा टीम लिडर, एस के निराला आर. ई। प्रोजेक्ट इंचार्ज पियुष दा, प्रोजेक्ट मैनेजर मलिक प्रभु एवं सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, मनोज वर्मा, मुकेश अग्रवाल वार्ड-2 पार्षद, तुलसी ध्रुव पार्षद डबरा पारा, रंजीत सिंह निशु पांडे, विशालदीप नायर, मनमोहन शर्मा रामाधार शर्मा रामकुमार सोनी अवधेश शुक्ला मिथलेश यादव गोविंद बघेल बांमी श्रीवास्तव अब्दुल बशीर निक्की सोनी व गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...