प्रियंका सिंह मर्डर केस: भिलाई में इस इलाके की निवासी थी मृतक…घर में छाया मातम…लोगों में दिख रहा हैं आक्रोश, हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग…कलेक्टर बनने गई थी बिलासपुर; पढ़िए ये रिपोर्ट

  • भिलाई में प्रियंका के घर टूटा दुख का पहाड़
  • लोगों में देखा जा रहा है आक्रोश
  • आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही
  • भिलाई के सेक्टर-7 में रहती थी मृतका प्रियंका सिंह
  • बिलासपुर में पढ़ने गई थी प्रियंका
  • मेडिकल स्टोर संचालक ने की थी हत्या
  • बिलासपुर में प्रियंका सिंह की हत्या ने सबको हैरान-परेशान कर दिया है
  • आखिर हत्यारे ने प्रियंका सिंह की हत्या क्यों की?
  • आखिर क्या वजह थी कि मारने के बाद कार में ही बॉडी को छोड़ दिया?
  • क्या कोई लेन-देन है…? क्या शेयर मार्केट का इश्यू है… या फिर कोई और बात…?
  • जिसका खुलासा बिलासपुर पुलिस को करना है

भिलाई।‌ प्रदेश की न्यायधानी में कल दुखद मामले का खुलासा हुआ। भिलाई निवासी प्रियंका सिंह जो बिलासपुर में रहकर कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहीं थी कलेक्टर बनना उसका सपना था। उसकी हत्या कर दी गई। प्रियंका को डेड बॉडी को हत्यारे ने कार में ही छोड़ दिया।

प्रियंका को जानने वालों ने बताया है कि, सेक्टर-7 की रहने वाली प्रियंका सिंह दो साल पहले ही कांपीटेटिव एग्जाम की तैयारी के लिए बिलासपुर गई थी। बिलासपुर के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

बिलासपुर से जुड़े लोग बताते हैं कि पढ़ाई करते-करते वह शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के संपर्क में थी। शेयर मार्केट में भी पैसे लगाने या पैसे लगवाने का काम कर रही थी। लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक उनके परिजनों ने नहीं की है।

खबर मिली कि एक आशीष साहू नामक युवक ने हत्या करने के बाद शव को सेंट्रो कार में ही छोड़ दिया। लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमचंद यादव ने निकाली बाइक...

दुर्ग। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाल...

मतदाता जागरूकता के लिए अनोखी पहल: परिवार संग जाए...

रायपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए परिवार संग एक साथ वोट देने जाएं, मिलकर ग्रुप...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व CM...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरला नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। उनके...

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में एक कांग्रेस नेता पर 80 साल की बुजुर्ग महिला से 24 लाख रुपए की फ्रॉड करने...

ट्रेंडिंग