CG में मंत्री के काफिले में भीषण हादसा: दो गाड़ियां आपस में टकराई, भानुप्रतापपुर जाते वक्त हुआ एक्सीडेंट; कवासी लखमा की गाड़ी…

कांकेर। भानुप्रतापपुर उप चुनाव के लिए कांग्रेस की MLA कैंडिडेट सावित्री मंडावी ने जनसम्पर्क शुरु कर दिया है। इसी जनसम्पर्क में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा के काफिले में जा रही गाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंत्री लखमा की गाड़ी के आगे जा रही पायलट/फॉलो गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई है। हादसा नेशनल हाईवे – 30 पर चारामा के मचांदुर नाके के पास हुआ है। टक्कर में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

इस हादसे में मंत्री कवासी लखमा की गाड़ी सुरक्षित है। बताया जा रहा है की मंत्री की गाड़ी के आगे चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे उसके पीछे आ रही गाड़ी उससे टकरा गई। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल में अफरा तफरी का माहौल रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...