सेक्टर-6 का खेल मैदान फिर हुआ रोशन: श्री राम जन्म उत्सव समिति और BSP के प्रयास से बंद पड़े LED फ्लड लाइट्स को कराया गया रिपेयर

भिलाई। सेक्टर-6 के खेल मैदान में बंद पड़े फ्लड लाइट्स फिर से रोशन होंगे। श्री राम जन्म उत्सव समिति के पश्चिम प्रखंड अध्यक्ष तिलक राज यादव के प्रयास एवं नगर सेवाएं विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र के अभियांत्रिकी विद्युत् विभाग के सहयोग से सेक्टर-6 स्थित खेल मैदान के बंद पड़े फ्लड लाइट को चालू करवाया गया। प्रखंड के अध्यक्ष तिलक राज यादव, नगर सेवा विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के महाप्रबंधक दिनेश से मुलाकात कर आवासीय परिसर के नागरिकों की समस्याओं से अवगत करवाया गया था।

बीएसपी प्रबंधन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए एवं बीएसपी कर्मचारी की सुविधाओं को देखते हुए विगत 2 वर्षों से बंद पड़े खेल मैदानों की एलइडी लाइट का मरम्मत करवाया। सेक्टर-6 का खेल मैदान एक बार फिर दूधिया रोशनी से जगमगाया l सेक्टर-6 मेंटेनेंस ऑफिस विद्युत प्रभारी राज किशोर प्रसाद, सीनियर तकनीशियन देवेंद्र पोहाने, दिलीप राणे, नंदू के कार्य कुशलता से बंद पड़े एलईडी लाइट का मेंटेनेंस कर उसे पुनः उपयोग में लाया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आवासीय परिसर के सभी नागरिक गण बीएसपी प्रबंधन का आभार जताया l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फार्मेसी रिसर्च में रूंगटा यूनिवर्सिटी का नाम रोशन :...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. एजाजुद्दीन को...

दुर्ग की बेटी रेजाक्षी यादव ने देशभर में बढ़ाया...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की बेटी रेजाक्षी यादव ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। 17...

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा ऐलान : भारी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा रहा है। खराब मौसम और...

दीपावली पर रायपुर पुलिस का हाईटेक प्लान : ड्रोन...

रायपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर में बाजारों की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को संभालने के लिए पुलिस ने...