गांधी चौक राम मंदिर से कंकालीन मंदिर तक दुर्ग कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: विधायक अरुण वोरा ने कहा- ‘देश को जोड़ने राहुल गांधी जी का संदेश पहुंचेगा हर घर तक”

दुर्ग। दुर्ग जिला कांग्रेस द्वारा नेहरू जयंती से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा आज वार्ड 32 ब्राम्हण पारा, मैथिल पारा ढीमर पारा में निकाली गई। गांधी चौक राम मंदिर से प्रारम्भ इस यात्रा में वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, शहर अध्यक्ष गया पटेल सहित समस्त पार्षदगण एवं कार्यकर्ता एवं विशेष रूप से जैन समाज के अध्यक्ष सोनी समाज के अध्यक्ष ढीमर समाज के अध्यक्ष शामिल हुए।

भारत जोड़ो यात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर से होते हुए मारुति मंदिर, दुर्गा मंदिर, श्री आदिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर, हनुमान मंदिर ढीमर पारा, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कंकालीन मंदिर पहुँचकर शहर राज्य एवं देश की सुख समृद्धि की कामना की। विधायक वोरा ने कहा कि जिस आत्मविश्वास, मजबूत मनोबल व दृढ़ संकल्प के साथ लाखों लोग भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि देश एकजुट होकर एक सकारात्मक बदलाव व उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

वोरा ने कहा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकप्रिय जननेता राहुल गांधी का संदेश घर घर तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस का हर कदम देश को शक्तिशाली समृद्ध एवं सक्षम बनाने के साथ ही एकजुट रखने की दिशा में बढ़ता है। आने वाला समय कांग्रेस का है जिस तरह से छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने अपने वादों को पूरा करके दिखाया है जनता का रुझान पुनः कांग्रेस की ओर है राज्य के विकास मॉडल का देश भर में अनुसरण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

वोरा ने कहा, मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश भर के लोग राहुल जी के साथ शामिल होकर यात्रा के संदेश को मजबूती देने के लिए जुड़ने जा रहे हैं। शहर में भी भारत जोड़ो सह यात्रा को स्नेह प्राप्त हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...