रिसाली में फिर से पकड़ी गई गड़बड़ी: बिना वाइब्रेटर के ही ठेकेदार बना रहा था सीसी रोड, कमिश्नर ने बंद करवा दिया काम

रिसाली, भिलाई। रिसाली नगर निगम में सड़क निर्माण कार्य में फिर से गड़बड़ी सामने आई है। दरहसल वार्ड-28 शक्ति विहार रिसाली में निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने सीसी रोड निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। दरअसल ठेकेदार बिना वाइब्रेटर का उपयोग किए गली सीमेंटीकरण कार्य कर रहा था। इस लापरवाही के लिए आयुक्त ने संबंधित एजेंसी को फटकर लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हिदायत भी दी।

निगम आयुक्त सोमवार को निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लेने निकले थे। इस दौरान आयुक्त इस्पात नगर सांई मंदिर के निकट पेवर ब्लाक लगाने के कार्य को देखा। इसके बाद वे शक्ति विहार पहुंचे। यहां ठेकेदार के श्रमिक बिना वाइब्रेटर मशीन चलाए सीधे फ्लोटर मशीन चलाकर कांक्रीट से सड़क बना रहे थे। आयुक्त की नजर पड़ते ही कार्य को रोकने का आदेश दिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि बिना वाइब्रेटर के सीसी रोड न बनाया जाए। उल्लेखनीय है कि वार्ड 28 में 4 मीटर चैड़ा व 70 मीटर लंबा सीमेंटीकरण करने कार्य आदेश जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी अनुप डे, गोविन्द चतुर्वेदी, पार्षद डाॅ. सीमा साहू, सहायक अभियंता नितिश अमन साहू, उमयंती ठाकुर उपस्थित थे।

सौंदर्यीकरण कार्य शुरू नहीं होने पर आयुक्त हुए नाराज
वार्ड-17 शिवपारा स्टेशन मरोदा में 80 लाख से तालाब सौंदर्यीकरण होना है। इस कार्य के लिए 1 माह पहले वर्क आर्डर जारी किया गया है। इस बीच सौंदर्यीकरण कार्य करने वाले एजेंसी ने तालाब का गंदा पानी निकालने का कार्य ही पूर्ण किया है। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिए करते हुए तत्काल कार्य आरंभ कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने संबंधित सब इंजीनियर व सहायक अभियंता को पहले इनलेट बनवाने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...