वेब सीरीज ‘अनार्की’ की छत्तीसगढ़ में चल रही है शूटिंग: मुख्य सचिव अमिताभ जैन और सीएम के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने ‘अनार्की’ के लिए दिया क्लैप-शॉट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शूट हो रही वेब-सीरिज ‘अनार्की’ के लिए आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने क्लैप-शॉट दिया। निर्देशक तारिक खान द्वारा निर्देशित इस वेब-सीरिज में तिग्मांशु धूलिया, पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा और अनिता हासनंदनी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। इसकी शूटिंग रायपुर के सिविल लाइन स्थित छत्तीसगढ़ क्लब में हो रही है। वेब-सीरिज ‘अनार्की’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग इस साल अप्रैल में हो चुकी है। इसके दूसरे और अंतिम शेड्यूल की शूटिंग अभी छत्तीसगढ़ में चल रही है।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तैयार राज्य की फिल्म नीति की खासियतों के बारे में निर्देशक तारिक खान और उनकी टीम को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की फिल्म नीति से प्रभावित होकर बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक शूटिंग के लिए लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। यहां कई वेब-सीरिजों की शूटिंग हो चुकी है। उन्होंने निर्देशक खान को भी वेब-सीरिज की शूटिंग के लिए राज्य शासन की तरफ से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...