भानुप्रतापपुर की तस्वीर साफ: 14 दावेदारों ने नाम लिया वापस…अब इन 7 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन आज 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 21 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए थे, जिनमें से 14 अभ्यर्थियों ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया है।

रिटर्निंग ऑफिसर से मिली जानकारी के अनुसार सर्वश्री नागेश कुमार माहला, रेवतीरमन गोटा, प्रमेश कुमार टेकाम, देवप्रसाद जुर्री, बलराम तेता, दुर्योधन दर्रो, जीवन राम ठाकुर, लक्ष्मीकांत गावड़े, रोहित कुमार नेताम, गौतम कुंजाम, सेवालाल चिराम, आयनुराम ध्रुव, अर्जुन सिंह और महत्तम कुमार दुग्गा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

नामांकन वापसी के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को आज निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री ब्रम्हानंद नेताम को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सावित्री मनोज मण्डावी को हाथ, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के घनश्याम जुर्री को आरी

, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के डायमंड नेताम को नारियल फार्म, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के श्री शिवलाल पुड़ो को कोट, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री अकबर राम कोर्राम को एयरकंडीशनर और दिनेश कुमार कल्लो को अलमारी प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...