एक डेडिकेशन ऐसा भी: SWC चेयरमैन अरुण वोरा ने जैसलमेर के वेयरहाउस का किया निरीक्षण, भंडारण तकनीकों की ली जानकारी…Family Function में गए फिर भी राज्य की जिम्मेदारी रखी आगे

आधुनिक एवं सुरक्षित स्कंध भंडारण के लिए तकनीकी तुलना जरूरी; विधायक वोरा

जयपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं सीनियर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा पारिवारिक कार्यक्रम से राजस्थान प्रवास पर हैं। जहां अवसर मिलते ही उन्होंने जैसलमेर में स्थित राजस्थान राज्य भंडार व्यवस्था निगम के गोदामों का निरीक्षण कर भंडारण तकनीकों की जानकारी ली। वोरा अपनी सक्रियता के लिए देश भर के उत्कृष्ट विधायकों में माने जाते हैं। विधानसभा क्षेत्र की छोटी से छोटी समस्या हो या शासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी उनकी सक्रियता हमेशा अनुकरणीय रहती है।

समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना भंडारगृह की जिम्मेदारी- MLA वोरा
इससे पूर्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश पहुंचने पर उन्होंने ना सिर्फ पद यात्रा में शिरकत की अपितु एमपी के भी भंडारगृहों में स्कंध भंडारण की व्यवस्था एवं तकनीकों की बारीकी से जानकारी ली। वोरा ने कहा कि अन्नदाता की मेहनत को सुरक्षित रखना एवं समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना भंडारगृह की जिम्मेदारी है।

CG में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने का देश भर में रिकार्ड
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने का देश भर में रिकार्ड बनाया गया है साथ ही सबके लिए खाद्यान्न की उपलब्धता हेतु एपीएल , बीपीएल, प्राथमिकता आदि कई तरह के राशन कार्ड जारी किए गए हैं। प्रदेश की स्कंध भंडारण तकनीक देश भर में सबसे बेहतर हो। अनाज को कीटों एवं अन्य तरह के नुकसान से बचा कर सुरक्षित रखा जा सके इसके लिए अन्य प्रदेशों में भी अवलोकन करना आवश्यक है।

MLA वोरा ने इंदौर और उज्जैन की भण्डारण व्यवस्था का भी लिया था जायजा
मिनिमम लॉस मैक्सिमम प्रोटेक्शन न्यूनतम क्षय व अधिकतम सुरक्षा की पॉलिसी पर भंडारगृह निगम के कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। जैसलमेर एवं इंदौर, उज्जैन की भण्डारण व्यवस्था का जायजा लेने के पीछे तकनीकी जानकारी साझा करने का उद्देश्य है। उन्होंने दोहराया कि खाद्यान्न सुरक्षा एवं पीडीएस सप्लाई में प्रदेश पूरे देश मे पहले स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...