कैंप में डायरिया से प्रभावित लोगों ने पूर्व सभापति अरोरा को बताया दर्द, भावुक होकर रोने लगी महिलाएं, अरोरा ने पोछे आंसू, बोले-अब सब होगा समाधान, चिंता की बात नहीं

भिलाई। महिलाओं की आंखों में एक दर्द था। चेहरे पर परेशानियां झलक रही थीं। कुछ कहना चाहती थी महिलाएं, लेकिन उन्हें अफसोस भी बहुत था। उन्हें मदद के लिए एक उम्मीद की किरण अब नजर आ रही है। उन्हें एहसास होने लगा है कि अब उनकी मदद की जाएगी। उन्हें इस प्रकोप से बाहर निकाला जाएगा। जहां-जहां जाते, वहां महिलाएं घेर लेती और अपना दुखड़ा सुनाती। कोई पार्षद के खिलाफ मुखर हुए बोलते नजर आ रही थी तो कोई निगम के अधिकारियों की खामियां बताने लगी।
ये नजारा था कैंप इलाके का। जब निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा डायरिया प्रकोप से पीड़ित लोगों से मेल-मुलाकात करने पहुंचे थे। पूर्व सभापति अरोरा कम से कम तीन घंटे लोगों के साथ रहे। उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। समाधान का रास्ता निकाला और आखिर में निगम के अधिकारियों से बात कर समाधान का वादा दिलाया। पूर्व सभापति अरोरा ने वार्ड-32 बैकुंठधाम, सुंदरनगर, विजय नगर और जेपी नगर का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व एमआईसी मेंबर व वृंदानगर से पूर्व पार्षद डॉ. दिवाकर भारती, पूर्व पार्षद रिंकू राजेश देवी, छाया पार्षद आरती सोनवानी समेत वार्डवासी मौजूद रहें।

अरोरा के दौरा में और क्या-क्या हुआ

  • लोगों ने बताई समस्या: वार्ड-32 में जब अरोरा पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोग अफसोस के साथ यह कहते रहे कि आपके कार्यकाल में कभी इस तरह की समस्या नहीं रही। लेकिन जब से वार्ड में परिवर्तन हुआ है, तब से मौजूदा पार्षद का पता नहीं। महिलाएं इमोश्नल हो गई। कहने लगी कि आप इतने दिनों बाद क्यों आए हैं, आप रहते तो ये संकट भी नहीं होता।
  • नल कनेक्शन न काटे जाए: अरोरा जब वार्ड का दौरा कर रहे थे, तब ये बातें सामने आई कि लोगों ने नल कनेक्शन पंचर कर लिए हैं। इस पर अरोरा ने निगम के अधिकारियों से कहा है कि वे नल कनेक्शन का लीकेज सुधारे। किसी का भी कनेक्शन काटे न जाए। वैधानिक रूप से कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके लिए निगम के अधिकारियों से बातचीत की।
  • वार्ड में चार दिनों तक चलेगा सफाई अभियान: वार्ड-32 के बैकुंठधाम, सुंदरनगर, विजय नगर और जेपी नगर में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके पूर्व सभापति अरोरा ने निगम के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी लक्ष्मीपति राजू और स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा से चर्चा की। उन्होंने आश्वास्त किया है कि शुक्रवार से विशेष गैंग लगाकर वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वैशाली नगर MLA रिकेश सेन के प्रयासों से खिलाड़ियों...

भिलाई। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आज राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजयुमो नेता प्रशम दत्ता ने...

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

ट्रेंडिंग