सौम्या पर ED की कार्रवाई से विधायक देवेंद्र ने भी किया ट्वीट…केंद्र पर निशाना साधते बोले-ED, IT, CBI अब BJP के नए अनषांगिक संगठन

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार किया है। आईएस समय चौरसिया की गिरफ्तारी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘राजनीतिक कार्रवाई’ बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके खिलाफ पूरी ताकत के साथ लड़ने की बात कही है।

वहीं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने ED की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे केंद्र सरकार का हल्कापन बताया है। उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी को लेकर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा है कि, ईडी, आईटी, सीबीआई भाजपा के नए अनुषांगिक संगठन की तरह काम कर रहे हैं, जब छत्तीसगढ़ से भाजपा पूरी तरह खत्म हो चुकी है तब इन्होंने मोर्चा सम्हाला है।

उप सचिव सौम्या जी की गिरफ्तारी केंद्र की नीतियों का हल्कापन है, जिसका हर स्तर पर विरोध करेंगे। उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि, जैसा कि मैं कहता रहा हूं, ईडी द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई है। हम इसके ख़िलाफ़ पूरी ताक़त से लड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...