CG – मुर्गा खाने को लेकर दो दोस्त में विवाद: खाना खाने के दौरान मुर्गा खाने को लेकर आपस में भिड़े, एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को मार दिया चाकू, हमला कर फरार हो गया आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में मुर्गा खाने को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू मार दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ललितपुर नोनियाटांयर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, ललितपुर नोनियाटांगर गांव में ददनराम के यहां खेती-किसानी से संबंधित कुछ काम चल रहा था। जिसके लिए शनिवार को मजदूरी करने भुवनेश्वर नागवंशी और रंजीत बरगाह अपने कुछ साथियों के गए थे। दोनों ने मिलकर साथ में काम भी किया था। इसके बाद शाम को ददनराम के यहां ही खाने पीने की व्यवस्था थी। काम के बाद सभी साथ में खाना-खाने बैठे थे।

बताया गया कि खाने के वक्त ही भुवनेश्वर और रंजीत के बीच विवाद हो गया। दोनों मुर्गा खाने की बात पर झगड़ने लगे थे। इतने में रंजीत ने वहीं पास में रखा चाकू उठाया और भुवनेश्वर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने उसे रोका भी। मगर वह नहीं माना। उसने कई बार तबाड़तोड़ हमला किया। घटना के बाद आरोपी मौके से ही भाग निकला।

हमले में भुवनेश्वर खून से लथपथ हो गया। जिसके बाद ददनराम और उसके साथियों ने उसे रात के वक्त ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यहीं उसका उपचार जारी है। घटना की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...