भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रताप विधानसभा सीट के उप चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार 6 राउंड की गिनती हो चुकी है। कांग्रेस की एमएलए कैंडिडेट सावित्री मंडावी करीब दस हजार वोटों से आगे बढ़ चुकी हैं।

256 EVM, 19 राउंड में काउंटिंग
वोटों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। 396 डाक मतपत्रों की गिनती के साथ EVM की काउंटिंग भी चल रही है। 14 टेबल पर 256 EVM के लिए 19 राउंड में काउंटिंग होगी। सुबह सुरक्षाबलों के साथ मत पेटियां गिनती के लिए स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर भेजी गई थी। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है।

बीजेपी कैंडिडेट दूसरे नंबर पर
भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम अभी दूसरे नंबर पर है। वहीं अकबर राम कोर्राम तीसरे नंबर पर हैं। कांकेर के भानुप्रताप देव कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेसियों में जबरदस्त उमंग दिख रहा है।

पहला राउंड
सावित्री मंडावी – 3397
अकबर राम कोर्राम – 1196
ब्रह्मानंद नेताम – 1140

दूसरा राउंड
सावित्री मंडावी – 2415
अकबर राम कोर्राम – 2143
ब्रह्मानंद नेताम – 1488

तीसरा राउंड
सावित्री मंडावी – 3780
अकबर राम कोर्राम – 1657
ब्रह्मानंद नेताम – 1381

चौथा राउंड
सावित्री मंडावी – 3732
अकबर राम कोर्राम – 1635
ब्रह्मानंद नेताम – 1225

पांचवां राउंड
सावित्री मंडावी – 2809
अकबर राम कोर्राम – 2522
ब्रह्मानंद नेताम – 1433

छठवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3617
अकबर राम कोर्राम – 464
ब्रह्मानंद नेताम – 2703

सातवां राउंड
सावित्री मंडावी – 3306
अकबर राम कोर्राम – 3032
ब्रह्मानंद नेताम – 2027


