छत्तीसगढ़ में 1 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत: लापरवाह हार्वेस्टर चालक ने खेत में खेल रहे बच्चे को कुचला, मौत; ये गलती करने से आप भी बचे

पुलिस ने हार्वेस्टर को लिया कब्जे में, फरार ड्राइवर की तलाश जारी

जांजगीर-चांप। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में 1 साल की मासूम बच्चे की मौत हो गई है। दरहसल जिले के ग्राम पहरिया में हार्वेस्टर (फसल काटने वाली मशीन) की चपेट में आ कर एक साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चे चिराग केवट को सिर पर गंभीर चोट आई थी। हार्वेस्टर चालक के खिलाफ बलौदा थाने में धारा 304 ए के तहत केस दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। खेत में अपने बच्चों को एसे खुले में न जाने दे, नहीं तो एसी ही दुखद घटना हो सकती है।

मृत बच्चे चिराग के पिता मनोज कुमार केवट ने बताया कि फसल काटने के लिए मध्यप्रदेश से हार्वेस्टर मशीन लाई गई है। बुधवार को उसे बाड़ी में खड़ा किया गया था। बाद में फसल काटने के लिए उसे निकाला जा रहा था, लेकिन ड्राइवर उसके नीचे खेल रहे चिराग को नहीं देख सका और लापरवाही से हार्वेस्टर मशीन चलाते हुए बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। सामने का चक्का बच्चे पर चढ़ जाने के कारण उसका सिर फट गया।

हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने हार्वेस्टर MP 37 AA 9267 को अपने कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। हार्वेस्टर को बलौदा थाने में रखा गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...