BJP का शंखनाद: भिलाई वार्ड-1 से वार्ड-12 तक निकाली गई शंखनाद पद यात्रा…सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल…जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया बोले- निगम की लापरवाही के विरुद्ध ये यात्रा; देखिये तस्वीरें

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में भाजपा की शंखनाद यात्रा का शुक्रवार को शंखनाद हो गया है। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के द्वारा शुक्रवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शंखनाद पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा वार्ड क्रमांक 1 जूनवानी चौक से प्रारंभ हुई जुनवानी चौक में हनुमान जी की चालीसा एवं आरती के पश्चात सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने वार्ड क्रमांक 1 जुनवानी बस्ती खमरिया स्मृति नगर मॉडल टाउन नेहरू नगर कोसा नगर राधिका नगर सुपेला कोहका सहित वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 12 तक भ्रमण किया गया।

भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि, नगर पालिक निगम भिलाई की लापरवाही के विरुद्ध ये यात्रा निकली गई। इस दौरान जनता की मूलभूत समस्याएं देखने को मिली समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों ने अपनी समस्याएं जिला अध्यक्ष को बताई।मौजूद लोगों ने इस बात की प्रशंसा की कि आज कोई चुनाव नहीं हो रहे हैं इसके बावजूद भी जनता की समस्याओं को समझने और उससे सरोकार रखते हुए आम जनता की समस्याओं को सुनने भारतीय जनता पार्टी के लोग उनके द्वार तक पहुंचे हैं।

कई स्थानों पर लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया इसके साथ ही भारतीय जनता के पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और उत्साह के साथ पूरे वालों का भ्रमण किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होकर जिला अध्यक्ष ने निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि समय रहते यदि आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो भारतीय जनता पार्टी का जिला संगठन पूरी एकजुटता के साथ निगम प्रशासन का घेराव करेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के साथ जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, करण कन्नौजी, अमर सोनकर ,विभिन्न वार्डों के पार्षद महेश वर्मा चंदेश्वरी बांधे, मुकेश अग्रवाल एवं छाया पार्षद भी उपस्थित रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं में मदन सेन, विजय जयसवाल, योगेंद्र सिंह, अखिलेश वर्मा, संजय सिंह, BJYM प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रथम दत्ता, अशोक कुमार गुप्ता, विजय सिंह, बुजु राम साहू, दीपक रमन्ना, उर्मिला उपाध्याय, सौरभ जयसवाल, आकाश सिंह ठाकुर, सौरव चटर्जी, नितेश मिश्रा, अमित मिश्रा, विशाल शाही, विशालदीप नायक, अजय पांडे, राहुल भोसले, राहुल परिहार, रोहन सिंह, प्रमोद सिंह, रंजीत सिंह ठाकुर, निर्मला यादव रश्मि सिंह, मंजू दुबे, सरला आचार्य, गीता विश्वकर्मा, मिथिला कीचरिया, जयप्रकाश यादव, सृष्टि, सोमेश त्रिवेदी, मोहन देवांगन, अशोक जैन, भागचंद जैन, विजय शुक्ला, राकेश नागदेव, नीलेश साहू, उत्तम साहू, अनिल सिंह, रमेश ठाकुर, अनिल गुप्ता, दीपक त्रिपाठी, यशवंत ठाकुर, सुनील शर्मा, इंद्रजीत घोष, रंजीत सिंह, राजू मित्रा, जयप्रकाश यादव, अशोक उपाध्याय, उर्मिला उपाध्याय एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा एवं स्वच्छ भारत अभियान और व्यापारी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ये जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शर्मनाक मामला: 5 महीने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को...

5 month pregnant girlfriend was given abortion pill क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक युवती की मौत हो गई. वह 5 महीने की प्रेग्नेंट...

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी: वैशाली...

भिलाई नगर। सुशासन तिहार के अंतिम चरण का शिविर आज वैशाली नगर विधानसभा के लोकांगन परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग डेढ़ सौ से...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से की...

रायपुर। “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम के तहत आज अम्बिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं...

CG – रेलवे की महिला अफसर सुसाइड केस मामले...

Update in the railway woman officer suicide case डेस्क। बिलासपुर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पदस्थ कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी की आत्महत्या मामले...

ट्रेंडिंग