ठीक से नहीं हो रही सफाई: ट्रेनी कमिश्नर IAS तिवारी ने पकड़ी गड़बड़ी, स्वास्थ्य अधिकारी समेत अमला को लताड़ा

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 51 बोरसी और वार्ड क्रमांक 53 मीनाक्षी नगर में गलियों और सड़कों में साफ सफाई व्यवस्था और भी बेहतर करने का कहा। आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी निरीक्षण में निरीक्षण के दौरान वार्ड के सुपर वाइजर को प्रतिदिन शहर के अपने वार्ड क्षेत्रो के गलियों का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सफाई दरोगा सुरेश भारती, सुपर वाइजर आशीष बघेल व अन्य मौजूद थे।

इसके अलावा आयुक्त ने सीधा संदेश दिया कि साफ सफाई व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखें। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं। बोरसी निरीक्षण मौके पर समस्याओं का समाधान किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बोरसी निरीक्षण के दौरान आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि मकान निर्माण होने के पश्चात इसके मलबे को सड़क के किनारे मकान मालिक द्वारा ऐसे ही खुले में छोड़ दिया गया है, उन्होंने कहा कि मकान मालिक को मलबा हटवाने को कहे अथवा समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करें और मलबा हटवाए।

सड़क किनारे मलबा पड़े होने के कारण आवागमन में बाधा के साथ ही दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है तथा गंदगी का आलम नजर आता है इसके साथ ही यह नाली को जाम कर देता है जिससे नाली सफाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे लोगो पर कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान जोरो से चल रहा है शहर की सभी बड़े नाले एवं वार्डो में स्थित छोटी एवं बडी नालियों की सफाई व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखी जा रही है और साफ सफाई लगातार जारी है।

आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान देखा कि कचरा निष्पादन किए जाने के बाद भी झिल्ली- पन्नी सड़क किनारे में इधर-उधर बिखरे पड़े हैं व नाली की सफाई सही ढंग से नही हो रही है इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और स्वच्छता निरीक्षक सुपरवाइजर को स्पॉट पर नियमित रूप से सही ढंग से सफाई कराने के निर्देश दिए। सफाई में लापरवाही न हो, इस पर विशेष ध्यान देने कहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...