कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में प्रशासन ने लिया एक्शन: जिम्मेदार ठेका एजेंसी के लोगों की जल्द होगी गिरफ्तारी…चारों फ्लाईओवर में लगाए जाएंगे CCTV; कलेक्टर मीणा ने NH के अधिकारियों को दिए निर्देश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेशनल हाईवे में 4 फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। जिसमे से कुम्हारी फ्लाईओवर में 2 बड़े दर्दनाक सड़क हादसे हुए थे। जिसमें कुल 2 लोगों की जान चली गई थी और 2 घायल हुए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब दुर्ग जिला प्रशासन ने इस मामले में एक्शन लिया है।

कुम्हारी फ्लाईओवर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठेका एजेंसी के अधिकारियों- कर्मचारियों की गिरफ्तारी 2-3 दिनों के भीतर कर ली जाएगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान रोड बंद रखने की जिम्मेदारी निर्माण करने वाली ठेका एजेंसी की होती है उन्होंने इसमें लापरवाही की है।

इसके लिए ठेका एजेंसी पर धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) लगाई गई है। दो-तीन दिनों के भीतर हादसे के लिए जिम्मेदार ठेका कंपनी के लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। हादसे के लिए ठेका कंपनी के जो अधिकारी- कर्मचारी जिम्मेदार पाए जाते हैं, उनमें ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से लेकर जिम्मेदार निचले अमले तक हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हांकित कर सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि, निर्माणाधीन फ्लाईओवर में बैरिकेडिंग कर दी गई है और सीमेंट की दीवार भी बना दी गई है। इसके अलावा डिवाइडर भी चेक कर लिए गए हैं। सुरक्षा संबंधी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चारों फ्लाईओवर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं ताकि होने वाली घटनाओं का विश्लेषण किया जा सके, तथा सुरक्षा भी पुख्ता की जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में एक और हार्डकोर नक्सली ढेर: बस्तर संभाग...

सुकमा। छत्तीसगढ़ में एक और हार्डकोर नक्सली की नारे जाने की खबर सामने आ रही हैं। सुकमा जिले में शनिवार सुबह DRG जवानों और...

SP पल्लव ने ओपन परीक्षा में पास हुए छात्रों...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा दसवी और बारहवी का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हुआ। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और अतिरिक्त...

20 मई से शुरू होगा ऑनलाईन RTE पोर्टल के...

रायपुर। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई.) अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयो में आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम...

दुर्ग के इस गांव में उल्टी-दस्त के 4 नए...

दुर्ग के इस गांव में उल्टी-दस्त के 4 नए संक्रमित मरीज दुर्ग। ग्राम बोड़ेगांव (ननकट्ठी) में उल्टी-दस्त की आऊटब्रेक होने पर 14 मई 2024 से...

ट्रेंडिंग