भिलाई में BJP की शंखनाद पद यात्रा: वैशालीनगर विधानसभा के वार्डों में पैदल घूम रहे भाजपाई…जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने सुनी लोगों की समस्याएं, बोले-सड़क, नाली और पानी की समस्या ज्यादा

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की शंखनाद पद यात्रा दूसरे दिन भी जारी रही। भाजपा ने सुपेला भिलाई स्थित गदा चौक से इंदिरा नगर नेहरू भवन रोड पांच रास्ता , परदेसी चौक अंबेडकर नगर सहित घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जाकर समस्याओं का आकलन किया गया। फिलहाल चुनाव नहीं होने के बावजूद भी जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का संगठन आम आदमी से रूबरू हो रहा है। इसकी लोगों ने प्रशंसा की है।

बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामने आकर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया को दिन प्रतिदिन की होने वाली रोजमर्रा की समस्या से उन्हें अवगत कराया है। जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने बताया कि, संपूर्ण दौरे के दौरान नगर पालिक निगम भिलाई की लापरवाही खुलकर देखने को मिली है। नालियां पूरी तरह से भरी हुई है, चारों तरफ कचरे का अंबार लगा हुआ है।

जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने बताय कि, वार्ड क्रमांक 13, 15, 16, 17, 18, 19 का सघन दौरा किया गया। कोहका आर्य नगर क्षेत्र में लोगों ने सड़क नहीं होने की बात कही और नालियां पूरी तरह से टूटी हुई पाई गई। साफ तौर पर दिखा की आम नागरिक एक नारकीय जीवन जीने के लिए विवश है।

इस शंखनाद यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त किया की भारतीय जनता पार्टी आम नागरिकों की समस्या को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई के खिलाफ शीघ्र ही एक बड़ा जन आंदोलन करेंगे जिसमें आम नागरिकों की भी सहभागिता होगी।

इस यात्रा के दौरान स्थानीय पार्षद महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, महामंत्री तुकेन्द्र सिंह राजपूत, अखिलेश वर्मा, रूप राम साहू, विश्राम साहू एवं रवि वर्मा, छाया पार्षद उत्तम साहू, धनेश्वर चौहान एवं वार्ड स्तर के कार्यकर्ता, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायगढ़ के खर्राघाट को मिलेगी नई पहचान : मंत्री...

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में रायगढ़ के खर्राघाट को नया स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...

झीरम घाटी केस में बड़ा मोड़ : 10 दोषियों...

बिलासपुर। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अब कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट पहुंच गई है। मामले में मृत्युदंड...

ग्रेटर नोएडा बस हादसा : CM साय ने जताया...

रायपुर। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त...

बस्तर में बारिश का कहर : आज से सभी...

बस्तर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर...