दुर्ग में IT इंजीनियर से लेकर बिजनेस एनॉलिस्ट समेत 176 पदों पर भर्ती…15 दिसंबर को लगने वाले प्लेसमेंट कैंप में बेरोजगार युवा कर सकते हैं आवेदन

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग छत्तीसगढ़ में 15 दिसंबर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप हेतु निम्न नियोजक द्वारा भारती प्लेसमेंट सर्विस रायपुर सिक्योरिटी गार्ड के लिए 50 पद, मार्केटिंग के लिए 12 पद, फील्ड ऑफिसर के लिए 5 पद, कंपनी सुपरवाइजर के लिए 2 पद रिक्त हैं।

विनायक जॉब कंसलटेंट रायपुर द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 5 पद, बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव के लिए 3 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए 10 पद, एचआर एग्जीक्यूटिव के लिए 5 पद, रिक्रूटर के लिए 5 पद, कंसलटेंट के लिए 5 पद, अकाउंटेंट के लिए 6 पद, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए 3 पद, सिविल इंजीनियर के लिए 5 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के लिए 5 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 5 पद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए 3 पद, आईटी इंजीनियर के लिए 4 पद, केमिस्ट के लिए 5 पद, सुपरवाइजर के लिए 3 पद, फिटर के लिए 3 पद रिक्त हैं।

इंडियन न्यूज़ फॉर कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड शांति नगर भिलाई द्वारा कैमरामैन के लिए 5 पद, वीडियो एडिटर के लिए 4 पद, एंकर के लिए 5 पद, रिपोर्टर के लिए 7 पद रिक्त हैं। ऑटेक नेक्स्टवेल्थ आईटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, नेहरू नगर भिलाई द्वारा ऑपरेशन मैनेजर के लिए 2 पद, असिस्टेंट ऑपरेशन मैनेजर के लिए 2 पद, ऑटोमेशन लीड के लिए 1 पद, बिजनेस एनालिस्ट के लिए 2 पद, ट्रेनर के लिए 2 पद, एच आर के लिए 2 पद रिक्त हैं।

इच्छुक आवेदक 15 दिसंबर 2022 को समय प्रातः 10रू30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की प्रमाणित छायाप्रति एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते हैं तीनों से संबंधित विशेष जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पत्र अथवा सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर देखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...