कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में निर्माण कंपनी की लापरवाही से अन्नू के परिजनों की हुई थी मौत; अब अन्नू को 15 लाख रुपए प्रदान करेगी कंपनी…कलेक्टर मीणा और SP डॉ. पल्लव ने रायल इंफ्रा को बच्ची की जिम्मेदारी उठाने के लिए दिये निर्देश

  • दुर्ग प्रशासन ने कंपनी को दिये निर्देश
  • कलेक्टर और SP ने रायल इंफ्रा कंपनी से चर्चा कर बच्ची की जिम्मेदारी उठाने कहा
  • 15 लाख रुपए की राशि का चेक बच्ची के परिजनों को प्रदान करेगी कंपनी

दुर्ग। दुर्ग जिले के कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में 2 लोगों की जान चली गई थी। जिसमें अन्नू देवांगन ने अपने परिजनों को खो दिया है। परिजनों को खो चुकी अन्नू की पढ़ाई लिखाई एवं अन्य जरूरतों के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी ‘रायल इंफ्रा” पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करेगी।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने इस संबंध में कंपनी के प्रबंधन से चर्चा की और उन्हें बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने कहा है।

अधिकारियों ने प्रबंधन से कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण की अनुबंध शर्तों में सुरक्षा संबंधी सभी बातों का पूरा ध्यान रखना शामिल था। कंपनी ने इस पर लापरवाही की जिससे यह गंभीर हादसा हुआ।

इस हादसे में बच्ची ने अपने माता-पिता को खो दिया और अब उसके सामने परवरिश की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इसके लिए उसके परवरिश का खर्च कंपनी उठाये। इस पर चर्चा के पश्चात प्रबंधन ने पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करने की बात कही हैं।

कंपनी प्रबंधन गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव की उपस्थिति में पंद्रह लाख रुपए की राशि का चेक बच्ची के परिजनों को करेगी प्रदान।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...