रूंगटा कॉलेज रायपुर में स्टूडेंट्स ने पेश किया यूनिक आइडिया; सड़क पर चलने के प्रेशर से जलेगा स्ट्रीट लाइट; जानिए कैसे

रायपुर। आम तौर पर आपने ये सुना होगा कि फुटपाथ पर लगी स्ट्रीट लाइटें बिजली से चलती हैं, अभी के दौर में सोलर एनर्जी भी एक बढ़िया विकल्प है। आपको जान के हैरानी होगी की जल्द ही रायपुर के फुटपाथ राहगिरों के चलने से बनने वाले दबाव से रौशन होगी।

गुरुवार को रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर में एनर्जी कंजरवेशन डे के मौके पर स्टूडेंट्स ने यह आइडिया वर्किंग मॉडल के साथ पेश किया। स्टूडेंट्स ने बताया कि इस तकनीक को पीजोइलेक्ट्रिक सड़क कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल वर्तमान दौर की जरूरत है।

इस तकनीक के जरिए ट्रैफिक सिग्नल से लेकर स्ट्रीट लाइटों को आसानी से चलाया जा सकता है। प्रोजेक्ट तैयार करने वाले स्टूडेंट्स रूपल धुरदे और विपिन गुप्ता ने बताया, सड़क पर रोजाना लाखों लोग चलते है।

सड़क के नीचे लगाई गई पिजियो प्लेट पर जैसे ही दबाव पड़ेगा, इससे वाइब्रेशन होगा, जो एनर्जी में कनवर्ट होगा। इसमें बैटरी की जरूरत भी नहीं होगी, जिससे खर्च में कमी आएगी। स्टूडेंट्स जल्द ही नगर निगम रायपुर सहित अन्य अथॉरिटी से मुलाकात कर अपना आइडिया शेयर करेंगे।

बिजली बचाने का तरीका
कार्यक्रम तकनीकी विश्वविद्यालय सीएसवीटीयू और क्रेडा रायपुर के सहयोग से कराया गया। स्टूडेंट्स को मोटिवेशन देने के्रडा रायपुर के ईई संजीव जैसे शामिल हुए। स्टूडेंंट्स को रिन्यूएबल एनर्जी बचाने के लिए प्रेरित किया। उदाहरण देकर तरीके सुझाव।

एनर्जी ऑडिट पर जोर दिया। बेमेतरा जनपद पंचायत के सीईओ शिशिर शर्मा ने कार्यक्रम में कम साधनों के साथ जैविक खेती करने का तरीका बताया। सीडबॉल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में रूंगटा रायपुर के डायरेक्टर डॉ. वाईएम गुप्ता, प्राचार्य डॉ. डीएन देवांगन और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनीषा अग्रवाल शामिल रहीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 26...

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने...

​संविधान और भारतीय मुसलमान: एक मजबूत राष्ट्र की दिशा...

नई दिल्ली। भारत के संविधान को अक्सर देश का सर्वोच्च कानून कहा जाता है। हालांकि यह सच है, यह एक कानूनी दस्तावेज़ से कहीं...

साइकिल वितरण योजना का विरोध पड़ा भारी, भाजयुमो के...

रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना का विरोध करना भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भारी...

ACB की बड़ी कार्रवाई: मुआवजा राशि दिलाने के नाम...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्ट्रेट की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में...