महासमुंद में CM भूपेश बघेल ने दिल खोलकर दी सौगातें; विधानसभा क्षेत्र के लिए 136 करोड़ रूपए से ज्यादा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण; देखिए क्या-क्या शामिल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों महासमुंद जिले में भेंट मुलाकात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को देर शाम महासमुंद क्षेत्र में 136 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

महासमुंद सर्किट हाऊस में आयोजि इस कार्यक्रम में 30 करोड़ 7 लाख 37 हजार रुपए के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास और 106 करोड़ 12 लाख 28 हजार रुपए के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर भी उपस्थित थे।

भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, और नवीन कार्य शामिल हैं। लोकार्पण कार्यों में स्विंगपूल, प्रवेश द्वार सिरपुर, मिनी स्टेडियम फ़ारेस्ट ग्राउंड, मांगलिक भवन, चौपटी एवं बाज़ार निर्माण, आदि शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिरपुर और ग्राम शेर में आम जनता से भेंट-मुलाकात की और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...