दशगात्र के लिए सामान लेने जा रहे युवक को हाइवा ने रौंदा…दुर्ग जिले की अंदरूनी सड़कों में बेलगाम हो चुके हैं भारी वाहन

भिलाई। वो अपने बड़े पिता के दशगात्र के लिए सामान लेने बाजार जा रहा था। उसे क्या पता कि ये उसका अंतिम सफर होगा। हमेशा की तरह दैत्य रूप में चल रहे हाइवा उसे रौंद देगा, किसी को नहीं पता था। इधर दुर्ग पुलिस हादसे रोकने के लिए विशेष अभियान चला रही है और उधर ग्रामीण क्षेत्रों में इन बेलगाम हो चुके वाहनों को रोकने वाला कोई नहीं है। पूरा मामला, पाटन थाना क्षेत्र का है। जहां सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।

युवक की पहचान सागर वर्मा के रूप में हुई है। वह अपने पिता के दशगात्र के लिए सामान लेने जा रहा था। तभी हाइवा ने उसे रौंद दिया। मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत कार्रवाई किया है। अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि ग्राम रुही पाटन निवासी सागर वर्मा अपनी बाइक सीजी 07 एलए 9594 में सवार होकर अपने पिता के दशगात्र कार्यक्रम के लिए सामान लेकर जामगांव आया हुआ था।

इस दौरान हाइवा सीजी 04 एम4797 की चपेट में सागर के आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हाइवा ने सागर के सिर पर चढ़ने से तुरंत मौत हो गई। शव को मरचूरी में रखवा दिया गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। जिसका अंतिम संस्कार ग्राम रुही में 17 दिसंबर को किया जाएगा।

गौरतलब हो कि पाटन क्षेत्र में भारी वाहनों के चलने से लगातार दो पहिया वाहन चालक हादस का शिकर हो रहें है। जहां पर बारी वाहन चलाने वाले चालको को रोक टोक करने वाला कोई नहीं होने से तेज रफ्तार वाहन चलाने से घटना होना पाटन में अब आम बात हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...