विधायक देवेंद्र ने शांतिनगर से जो कहा, सो किया: अब शांतिनगर दशहरा मैदान को संवरने में देर नहीं: 90 लाख रुपए से होगा काम…विधायक और मेयर ने किया भूमिपूजन, पार्षद अभिषेक ने वार्डवासियों संग माना प्रदेश और शहर सरकार का आभार

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। जिसके लिए आज विधायक देवेंद्र यादव की मौजूदगी में महापौर नीरज पाल ने स्थानीय पार्षद अभिषेक मिश्रा एवं नागरिकों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर कार्य को प्रारंभ कराया। 90 लाख की लागत से शांति नगर दशहरा मैदान में कई सारे विकास कार्य होंगे। विकास कार्य होने के बाद शांति नगर दशहरा मैदान की सूरत बदल जाएगी और एक नए स्वरूप में मैदान नजर आएगा।

स्थानीय रहवासी तथा लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव तथा महापौर नीरज पाल ने शांति नगर दशहरा मैदान के उन्नयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे तथा विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने कई दफा शांति नगर दशहरा मैदान का इसके लिए निरीक्षण भी किया था और बेहतर प्लानिंग तैयार करने के निर्देश दिए थे।

निर्देश के तारतम्य में विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आज भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा अब भिलाई के रहवासियों को एक और मैदान सर्व सुविधा युक्त मिल पाएगा। अगर शांति नगर मैदान में विकास की बात करें तो इसमें फ्लड लाइट लगाया जाएगा जिसमें दिन के अलावा चारों ओर रात्रि में भी रोशनी रहेगी, पूरे मैदान में घास लगाया जाएगा, बोर खनन के साथ ही सभी तरफ पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

मैदान के चारों ओर की चैनलिंक फेंसिंग को दुरुस्त किया जाएगा इसके साथ ही रंग रोगन कार्य भी होगा। इतना ही नहीं शांति नगर दशहरा मैदान में इसका संधारण एवं रखरखाव भी एजेंसी द्वारा किया जाएगा। वैशाली नगर क्षेत्र में शांति नगर एक बड़ा मैदान है जहां पर रोजाना लोगों का आना जाना लगा रहता है

इसके साथ ही खिलाड़ी भी यहां पर नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। इन सभी को देखते हुए शांति नगर दशहरा मैदान के उन्नयन का कार्य किया जाएगा जिसकी शुरुआत आज से हुई है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी के प्रभारी तथा एमआईसी मेंबर एकांश बंछोर, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, बृजमोहन सिंह तथा बड़ी संख्या में नागरिक गण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...