दुर्ग पुलिस की Mahadev Book के खिलाफ एक और कार्रवाई: गरीब लोगों का इस बैंक में अकाउंट खुलवाकर करता था सट्टे का ट्रांसक्शन… ऐसे हुआ मामले का खुलासा, गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा ऐप में एक और गिरफ्तारी की है। आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाकर उसमें महादेव ऐप के रुपए का उपयोग करने के मामले में सुपेला पुलिस ने फरार युवक को गिरफ्तार कर किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 417, 294, 506, 323, 34 के तहत कार्रवाई किया है।

सुपेला TI दुर्गेश शर्मा ने बताया कि शांति नगर वैशाली नगर प्लाट 182 निवासी हरिकांत द्विवेदी ने शिकायत किया था कि मनीष मिस्रा और ईडब्लूएस 1806 हाउसिंग बोर्ड निवासी साहिल महिलांग ने यश बैंक में खाता खुलवाया था। जिसमें लगातार बड़े रकम का लेनेदेन हुआ। जिसका मैसेज भी पीड़ित के मोबाइल पर आ रहा है।

पीड़ित जब येस बैंक (Yash Bank) पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। तब पता चला कि मनीष मिश्रा 3 लाख 85 हजार रुपए का अहरण हुआ है। इसे लेकर पीड़ित का बैंक वालों के साथ जमकर विवाद भी हुआ था। शिकायत पुलिस से होने पर मनीष की गिरफ्तारी हुई थी।

उसके बाद से साहिल फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यश बैंक में उक्त रुपए महादेव बुक का ऑनलाइन सट्टे के रुपए का ट्रांजेक्शन आरोपियों द्वारा किया जाता था। जिसे लेकर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...