VIDEO: रायपुर के इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सरेआम गुंडागर्दी: बदमाशों ने रॉड और बैट से जो सामने आया उसको बेरहमी से पीटा… जानिए वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मानों अपराध का गढ़ बनते जा रही है। रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। गुंडागर्दी सरेआम नजर आ रही है। ताजा मामला रायपुर की कलिंगा यूनिवर्सिटी का है। यहां कुछ छात्रों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। कुछ युवकों ने कुछ लड़कों की बेरहमी से रॉड, डंडे और बेस बॉल का बैट से पिटाई कर दी है। बताया जा रहा है की बदमाश लड़के यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसे, जो सामने दिखा उन लड़कों को बुरी तरह पीटा। बाथरूम में घुसकर भी लड़कों को पीटा, शीशे, वॉश बेसिन तोड़ डाले।

इस वारदात का अब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कलिंगा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने बताया कि पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। हाल ही में यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हॉस्टलर्स और डे स्कॉलर्स के बीच विवाद हुआ था। हॉस्टल के लड़कों ने तब डे स्कॉलर्स को पीट दिया था। इसी का बदला लेने हॉस्टल के लड़कों पर हमला किया गया। DB डिजिटल के एक रिपोर्ट के मुताबिक, मारपीट में NSUI के नेता भी शामिल बताए गए हैं।

लॉ थर्ड ईयर के एक छात्र ने इस मामले में कंप्लेन की है। उसने पुलिस को बताया कि हॉस्टल के रहने वाले राहुल ध्रुव ने प्रणय और आशीष नाम के स्टूडेंट्स को गालियां दीं। उसने कहा कि हॉस्टल में डे स्कॉलर की नहीं चलेगी, न नहीं यहां रहने वालों की। इसके बाद अनिकेत तिवारी, आदर्श, विशाल, सत्यम, गुरजीत, दीपक शाह, नाम के स्टूडेंट ने मारपीट शुरू कर दी। घायल हुए लड़कों को कंधा, पीठ, सिर में हर्षवर्धन नाम के छात्र को दाहिने पैर, दोनों कंधे, पीठ, सिर और घुटने में, प्रणय और आशीष को कान में, रितिक दास को सिर में चोट आई है।

आदर्श नाम के स्टूडेंट की कंप्लेन पर दूसरे गुट पर मामला दर्ज की गई है। आदर्श ने बताया कि वो अपने साथियों अनिकेत, सुयोग, शशी, विपल्व से बातें कर रहा था तभी वहां प्रशांत चन्द्राकर अपने साथी हर्षवर्धन साहू, अभिषेक सिंह चौहान, सुशोभित शर्मा, अरबाज, कुलदीप को लेकर आया। इसने हमारे साथ मारपीट की। हमले में घायल हुए बालको और अंबेडकर अस्पताल में घायल स्टूडेंट्स का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...