छत्तीसगढ़ में अमानवीय हरकत: दो बदमाशों ने युवक के प्राइवेट अंग में डाल दी सुलगती हुई लकड़ी… आग तापते वक्त हुई घटना; वारदात को अंजाम देकर आरोपी हो गए फरार

दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो युवकों ने मिलकर एक युवक के प्राइवेट अंग में जलती गुई लकड़ी डाल दी है। वारदात के समय पीड़ित अपने मामा के साथ आग ताप रहा था। उसी वक्त दोनों आरोपी पहुंचे और उनके बीच जमकर विवाद हुआ जिसके बाद दोनों बदमाशों ने हमला किया और वे दोनों भाग निकले । ये घटना जशपुर के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का बताया कजा रहा है।

मानिकपुर बस्ती में रहने वाला अमित खलखो मंगलवार रात को बस्ती में ही आग ताप रहा था। इस बीच उसी के बस्ती के रहने वाले रंजीत और विक्की नाम के युवक पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद पहले इन लोगों ने सामान्य बातचीत की। फिर झगड़ा करना शुरू कर दिया। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच में काफी विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्की ने पहले अमित को पीछे से मारा और पकड़ लिया। वहीं रंजीत ने सामने से आकर अलाव से जलती हुई लकड़ी निकाली और अमित के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें टी वारदात के वक्त अमित ने हाफ पैंट पहना हुआ था। लेकिन उसके जांघ और पैर में चोटें आई हैं। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए है। अमित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अमित ने बुधवार को पूरे मामले को लेकर पुलिस के पास अपनी कंप्लेंट दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना झगड़ा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...