युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जुल्फीकार को बड़ी जिम्मेदारी: धमतरी जिले का मिला प्रभार…संगठन ने जारी किया आदेश

भिलाई। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जुल्फीकार को कांग्रेस संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। जुल्फीकार को धमतरी जिले का प्रभार दिया गया है। जुल्फी धमतरी जिले में जिले के साथ-साथ सांस्कृतिक विभाग भी संभालेंगे। संगठन में सांस्कृतिक विभाग से संबंधित मामलों को लेकर उनकी जिम्मेदारी रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। पिछले दिनों हुए युवा कांग्रेस चुनाव में जुल्फीकार ने जबरदस्त वोटों से जीत दर्ज की थी।


इस संबंध में संगठनात्मक आदेश युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, राष्ट्रीय सचिव छग सह-प्रभारी इकाबाल सिंह गरेवाल, प्रियंका सरासर, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुमोदन के बाद संगठनात्मक आदेश जारी हुआ है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सेक्टर-7 के रहने वाले जुल्फीकार की युवाओं में जबरदस्त पकड़ है।

जब टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी। तब जुल्फीकार व उनकी टीम ने हर घर तक पानी का जार पहुंचाने का जिम्मा उठाया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। इसके अलावा रास गरबा डांडिया का आयोजन लगातार कराते आ रहे हैं। जिसकी चर्चा पूरे भिलाई-दुर्ग में होती है। जुल्फीकार ने कहा कि, संगठन ने जिस उम्मीद ने यह जिम्मेदारी दी है, उस पर वे खरा उतरेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...