विधानसभा ब्रेकिंग: अनियमित कर्मचारियों का होगा नियमतिकरण: संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण मामले पर सदन में जोरदार हंगामा, मंत्री ने दी ये जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। आज संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के मामले में सदन में जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आने वाले बजट या अनुपूरक बजट में समाहित करने की कोशिश की जाएगी। इसे लेकर भाजपा के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सत्ता पक्ष के विधायक भी खड़े हो गए। उन्हें शांत कराने के लिए स्पीकर डॉ. चरण दास महंत को आसंदी से तीन बार खड़े होना पड़ा। विपक्ष से विधायक शिवरतन शर्मा ने सवाल उठाते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव से सवाल पूछा कि, कर्मचारियो को कब तक नियमित करेंगे और नहीं करेंगे। जवाब पर लोक स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सभी विभागों की जानकारी मांगी जा रही हैं।

प्रावधान और वित्तीय प्रबंधन होने के बाद शासन उसपर विचार कर रही, जन घोषणा पत्र में यह अंकित हैं। स्वास्थ्य विभाग के मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कुल 17611 अनियमित कर्मचारी कार्यरत है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि अनियमित कर्मचारी कब तक नियमित हो जाएंगे। इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते कहा कि सरकार नियमित करने के दिशा में आगे बढ़ चुकी है और अनियमित कर्मचारियों को बजट सत्र या फिर फिर बजट सत्र में नहीं होता तो अनुपूरक में इसे लाया जाएगा।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारी सड़कों पर हैं। सरकार का काम प्रभावित हो रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण में सम्मिलित किया है। कर्मचारियों के साथ सरकार वादाखिलाफी कर रही है।

मंत्री सिंहदेव ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है। शासन स्तर पर जन घोषणा पत्र को एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। पांच साल पूरा होने के बाद लोगों से मत मांगने जाएंगे, तब वे तय करेंगे। इसके बाद विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष से भी जोरदार हंगामा शुरू हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...