BSP ट्रक-ट्रेलर स्टील एसोसिएशन की दिल जीत लेने वाली पहल: सहयोगी ट्रक ड्राईवर की बेटी की शादी के लिए हजारों का सहयोग, पहले भी दो…

भिलाई। भिलाई इस्पात संयत्र (BSP) ट्रक-ट्रेलर स्टील एसोसिएशन ने दिल जीत लेने वाली पहल की है। एसोसिएशन ने मंगलवार को अपने सहयोगी ट्रक ड्राईवर की बेटी की शादी के लिए 25 हजार रु नगद भेंट कर सहयोग किया है। आपको बता दें की एसोसिएशन ने इसके पूर्व भी दो जरुरतमंदों के बेटी की शादी के लिए इस प्रकार की आर्थिक मदद की थी।

भिलाई इस्पात संयत्र ट्रक ट्रेलर स्टील एसोसिएशन के संरक्षक अचलजीत सिंग भाटिया व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंग छोटू की अगुवाई में एसोसिएशन बनने के बाद यह निर्णय लिया गया था कि गरीब जरुरतमंद चालकों, परिचालकों और मजदूरों की बेटियों की शादी में एसोसिएशन के सदस्यों से सहयोग लेकर 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी।

एसोशिएसन ने आज ट्रक ड्राईवर अख्तर हुसैन की बेटी की शादी के लिए 25 हजार रु की मदद की है। इस दौरान संरक्षक अचलजीत सिंग भाटिया, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंग छोटू, मलकीत सिंह, गुरमुख सिंग, गोकुल शमॉ शानू, जोगाराव, भास्कर मुदलियार, महेद्र सिंग पप्पी, सुधीर दिलीप सहित एसोसिएसन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...