हार्ट ऑफ द सिटी की बेहतर हो रही हैं तस्वीर: भिलाई के सिविक सेंटर में 8 करोड़ से हो रहा है विकास कार्य… महापौर रहते MLA देवेंद्र ने की थी पहल…मेयर पाल संग MLA यादव ने किया निरीक्षण; जानिए

भिलाई। मिनी इंडिया भिलाई के ह्रदय स्थल सिविक सेंटर का जल्द कायाकल्प होगा। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सविक सेंटर का पुराना वैभव रौनक को वापस लाना के प्रयास किया जा रहा है। करीब 8 करोड़ की लागत से क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।

इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब महापौर थे।तब उन्होंने अपनी निधि से इस पूरे क्षेत्र का विकास कार्य करने के लिए स्वीकृति दी थी। जिसके सहयोग से आज सिविक सेंटर का सौंदर्यीकरण काम शुरू कर दिया गया है।

विकास कार्य के प्रथम चरण में सिविक सेंटर में स्थित अर्जुन रथ का सौंदर्यीकरण कर पूरा तरह से नया रंग रूप दिया जाएगा। जहाँ दरारे है, उसे भी सुधार कर एकदम नया जैसे बनाया जाएगा। आसपास पूरी तरह से साफ सफाई कर एक भव्य और सुंदर गार्डन का निर्माण किया जाएगा। चारो ओर रंग बिरंगी लाइटों लगाया जाएगा और आकर्षक बाउंड्री वाल का भी निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य प्रगति पर है।

3 जनवरी को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव महापौर नीरज पाल, पीएडब्लूडी प्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर के साथ विकास कार्यों का मौका मुआयना करने पहुंचे। सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव सिविक सेंटर में स्थित आकर्षक अर्जुन रथ और आसपास के पूरे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।

इसके बाद सिविक सेंटर में निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि यह भिलाई का सबसे महत्वपूर्ण स्थल है, हृदय स्थल है जिसे हमे एक नया स्वरूप देना है। लोग बाहर से सिविक सेंटर घूमने के लिए आये। जैसे पहले आते थे। वैसा भव्य,आकर्षक बनाना है। ड्राइंग डिजाइन और प्रस्ताव के हिसाब से काम किया जाना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही यहां बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक देवेंद्र यादव ने आगे कहा- पूरा कार्य नियम के तहत हो और समय पर होना चाहिए। इसके अलावा अर्जुन रथ प्रतिमा भी कुछ जगह से खराब होने लगी है। कलर पेंट उखड़ गए हैं। हल्की दरारे भी पड़ गई है। यह सब कभी पूरी तरह से मेंटेनेंस कर एक नया स्वरूप और वैभव प्रदान किया जाना है। काम में लापरवाही या लेटलतीफी की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MLA देवेंद्र ने की थी पहल
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब महापौर थे तब उन्होंने सिविक सेंटर को भव्य रूप देने की योजना बनाई थी। उनका प्लान था कि सिविक सेंटर का जो वैभव पहले था वही वैभव वापस लाने के लिए सिविक सेंटर पूरे क्षेत्र को सौंदर्यीकरण कर डेवलपमेंट किया जाएगा। इसके लिए महापौर देवेंद्र यादव अपने फंड से 8 करोड़ की स्वीकृति दिए थे। सिविक सेंटर का विकास कार्य दो फेस में होगा। पहले फेस का काम चल रहा है। इसके बाद दूसरे फेस का काम शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...