रायपुर में कांग्रेस ने निकाली जन अधिकार रैली: हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल… MLA सत्यनारायण शर्मा ने कहा- ”BJP के दबाव में आकर राजयपाल आरक्षण बिल पर नहीं कर रहीं हैं साइन”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज है। आरक्षण के मुद्दे को लेकर मंगलवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में जन अधिकार रैली कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी मंत्री एवं विधायक मौजूद थे।

वही लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण विधानसभा से लगभग 10 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे इसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन भी शामिल हुए। जन अधिकार रैली के माध्यम से छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल से दसखत करने की मांग की गई।

आपको बता दें कि कोर्ट से आरक्षण में फैसला आने के बाद राज्य सरकार द्वारा विशेष सत्र बुलाकर आरक्षण की नई रूपरेखा बनाई गई जिसमें 76 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा रहा है लेकिन विधेयक राज्यपाल के हस्ताक्षर के कारण रूका हुआ है।

मंगलवार को जन अधिकार रैली के माध्यम से वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने जमकर भाजपा के खिलाफ हमला बोला और भाजपा को आरक्षण विरोधी बताया उन्होंने कहा कि भाजपा राजभवन के माध्यम से राजनीति पिछले दरवाजे से कर रही है और आरक्षण को रोकने का काम कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...