भिलाई के इन वार्डों में 5 को नहीं खुलेंगे नल: कल थोड़ा ज्यादा भर लें पानी, क्योंकि यहां की पानी टंकी के आउटलेट वॉल्व में लीकेज

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर के उच्च स्तरीय जलागार के आउटलेट वॉल्व के लीकेज का संधारण किया जाएगा। लीकेज की वजह से पानी व्यर्थ न बहे इसके लिए लीकेज का संधारण अनिवार्य है। जिसको देखते हुए 4 जनवरी को लीकेज संधारण का काम भिलाई निगम के जल कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा। जोन आयुक्त येशा लहरे व जल कार्य देख रहे उप अभियंता बसंत साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि लीकेज संधारण की वजह से टंकी से जलापूर्ति 5 जनवरी दिन गुरुवार को प्रदाय करने में असुविधा होगी तथा 5 जनवरी को वैशाली नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19 राजीव नगर, वार्ड क्रमांक 20 वैशाली नगर, वार्ड क्रमांक 26 रामनगर में पूर्ण रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगा। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 15 अंबेडकर नगर एवं वार्ड क्रमांक 25 राजीव नगर में आंशिक रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगा। जलापूर्ति प्रभावित रहने के दौरान विभागीय पानी टैंकरों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई की जाएगी। निगम के द्वारा प्रयास किया जाएगा कि शीघ्र अति शीघ्र लीकेज का संधारण कर जलापूर्ति की जाए। उल्लेखनीय है कि वैशाली नगर उच्चस्तरीय जलागार से कुछ वार्ड क्षेत्रों को पानी सप्लाई किया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने...

दुर्ग। पुलिस विभाग में कसावट लाने दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने देर रात...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...

दुर्ग में पैतृक जमीन हड़पने फर्जी दस्तावेज तैयार करने...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने...