राजनांदगांव में खण्डेलवाल युवक-युवती परिचय उत्सव 7 एवं 8 जनवरी को… यहां होगा आयोजन; देखिये डिटेल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में खण्डेलवाल युवा कल्याण संगठन द्वारा परिचय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खण्डेलवाल युवा कल्याण संगठन के अध्यक्ष शरद खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष पंकज खण्डेलवाल, राचिव प्रियंक खण्डेलवाल कोषाध्यक्ष गौरव खण्डेलवाल सतोषाध्यक्ष सौरभ खण्डेलवाल सहसचिव अतुल खण्डेलवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य सौरम खण्डेलवाल, अनुराग खण्डेलवाल एवं प्रचार प्रसार प्रभारी अर्पण खण्डेलवाल परिवेश खण्डेलवाल ने प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि अगामी परिचय उत्सव का आयोजन खण्डेलवाल युवा कल्याण संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

संस्कारधानी राजनादगांव के 100 वर्षों के इतिहास में एतिहासिक दो अखिल भारतीय आयोजन खण्डेलवाल युवा कल्याण संगठन राजनांदगांव द्वारा अखिल भारतीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा राष्ट्रीय कार्यकारणी एक दिवसीय मिटिंग 6 मार्च 2023 होटल राज इंपीरियल में आयोजित की गई। आगामी तृतीय अखिल भारतीय खण्डेलवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 07 एवं 08 जनवरी 2023 स्थल सा.मदनलाल एवं स्व सरजू देवी रावत परिसर होटल राज इंपीरियल में आयोजित होगा।

छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनादगांव का यह तीसरा परिचय सम्मेलन है, जिसमें प्रथम परिचय सम्मेलन खण्डेलवाल वैश्य समाज राजनांदगांव एवं उसके बाद द्वितीय व तृतीय परिचय सम्मेलन खण्डेलवाल युवा कल्याण संगठन राजनांदगांव द्वारा आयोजित किया जा रहा है। परिचय सम्मेलन का शीर्षक परिचय उत्सव होगा। आयोजन में देश विदेश से 1000 युवक-युवती प्रत्याशी एवं 3 से 4 हजार खण्डेलवाल समाज बंधुओं की आने संभावना है। परिचय उत्सव के आयोजन में अखिल भारतीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद्र तुंगावाले एवं प्रधानमंत्री नरेश रावत व अन्य अतिथिगण सहित मिस्टर वर्ल्ड रोहित खण्डेलवाल (एकल्ला) युवाओं के आईकॉन भी आयोजन में पहुंच रहे है।

परिचय सम्मेलन का उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवती प्रत्याशियों को एक मंच उपलब्ध कराना, जिससे अधिक से अधिक संबंध हो सके। परिचय सम्मेलन में अभी तक 510 युवक- युवती प्रत्याशिओं का पंजीयन हो चुका है। परिचय सम्मेलन की तैयारियां व्यापक स्तर पर पूर्ण कर ली गई है। परिचय उत्सव में पधारे युवक-युवती प्रत्याशियों एवं अतिथियों का स्वागत मारवाडी एवं छत्तीसगढ़ी लोक परम्पराओं के माध्यम से किया जाएगा। भोजन में छत्तीसगढ़ी वाजनों का स्वाद समाज बंधुगण प्राप्त करेंगे। परिचरा उत्सव आयोजन में राजनादगांव खण्डेलवाल समाज के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन, खण्डेलवाल वैश्य समाज राजनांदगांव खण्डेलवाल महिला मंडल एवं सभी समाज बंधुओं का आयोजन में पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजन को सफल बनाने में खण्डेवाल युवा कल्याण संगठन के ऊर्जावान कर्मठ समाज सेवक युवा टीम दिन रात एक कर परिचय उत्सव को सफल बनाने को जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...