छुट्टी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इन 5 जिलों में 7 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, छुट्टी का आदेश हुआ जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अत्यधिक ठण्ड, शीतलहर एवं कोहरे के प्रकोप के कारण बड़ा फैसला लिया गया है। स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेश अब तक 5 जिलों में स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है। सरगुजा संभाग के तीन जिलों के अलावा बिलासपुर संभाग के कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कलेक्टर के निर्देश के बाद डीईओ ने ठंड को देखते हुए छुट्टी का आदेश जारी किया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 7 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। ठंड की वजह से कोरबा जिले में भी छुट्टी का आदेश जारी हो गया है। कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने ठंड को देखते हुए 7 जनवरी तक छुट्टी का आदेश जारी किया है। इसके पहले अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान हो चूका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...