दुर्ग में सड़क हादसा: राजनांदगांव की रजिस्टर्ड SUV ने बाइक सवार को ठोका… अधेड़ ने मौके पर तोड़ा दम; पुलिस ने दी ये जानकारी

दुर्ग। दुर्ग जिले में सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार एक स्कार्पियों ने बाइक सवार अधेड़ को चपेट में ले लिया। घटना में अधेड की मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र की है।

दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो क्रमांक CG 08 AF 0405 ने बाइक सवार ग्राम बेलौदी निवासी रामचंद्र साहू उम्र 45 वर्ष को टक्कर मार दी।

मृतक बाइक क्रमांक CG 07 ZE 5074 में सवार था। घटना में पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...