कड़ाके की ठंड में भारत जोड़ो यात्रा: ठंड में नंगे बदन वाले बच्चे को राहुल गांधी ने घुमाया… उल्टा जनेऊ पहनाने के लिए विहिप ने साधा निशाना

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों चर्चा में हैं। हाड़ कंपाती ठंड में राहुल टी शर्ट पहनकर यात्रा कर रहे हैं। उनकी यात्रा में शामिल कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पिछले दिनों बस की छत पर शर्टलेस होकर डांस किया था। अब राहुल एक बच्चे के ठंड में बिना कपड़े के चलने और उल्टा जनेऊ पहने के चलते आलोचना के शिकार हो रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी की ओर से हाल में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। इसमें एक बच्चा कड़ाके की ठंड में नंगे बदन राहुल गांधी के साथ चलता दिख रहा है। बच्चे ने उल्टा जनेऊ पहना हुआ था। राहुल गांधी उसका हाथ पकड़कर चल रहे थे। इस फोटो के चलते राहुल गांधी को ट्रोल किया गया तो कांग्रेस ने उसे कुछ ही घंटे में डिलीट कर दिया। इस तस्वीर को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, “कांग्रेस आखिर अपने हिंदू द्रोही चरित्र से कब बाहर निकलेगी। पिछले 70 वर्षों में जिसने हिंदू समाज को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रखा। मुस्लिम तुष्टिकरण और ईसाई मिशनरियों को इतना प्रोत्साहन दिया कि वो हिंदू द्रोह की किसी भी पराकाष्ठा पर उतर आए। अब जब हिंदुत्व की बहार आई है तो वह हिंदू, हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र के विषय पर व्याख्यान दे रहे हैं। कोर्ट के ऊपर जनेऊ दिखाने लगे।”

विनोद बंसल ने कहा, “वो चुनावी हिंदू कहते हैं कि हम पुजारी नहीं तपस्वी हैं। पुजारी और तपस्वी में अंतर क्या है यह तो बता दो। हिंदू समाज को बांटना, काटना और छांटना, ये कांग्रेस की पुरानी परिपाटी रही है। क्या पुजारी इतने निकृष्ट होते हैं? कम से कम उस बच्चे को जनेऊ पहनाना था तो सही ढंग से पहना देते। छोटे से मासूम बच्चे को नंगा करके सिर्फ जनेऊ दिखाने के लिए, उल्टा जनेऊ पहना दिया। उपर से पुजारियों की निंदा करते हो।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी...

भिलाई। आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिला...

26 नवंबर को लगेगा सीएम साय का जनदर्शन, दोपहर...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में दोपहर 12 बजे से...

दुर्ग में सीएम साय आज 195 करोड़ के विकास...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के तीन नगरीय निकाय क्षेत्रों को करीब 195 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात...

महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ED की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित...