CG – शादी भवन से युवतियों ने की लाखों की चोरी: सज-धज कर मेहमान बनकर पहुंची शादी रिसेप्शन में… स्टेज से उड़ाए दो लाख नगद और लाखों के जेवर… चोरी करने के बाद हो गई रफ्फूचक्कर

शादी भवन से युवतियों ने की लाखों की चोरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में शादी घर मे रिसेप्शन के दौरान बड़ी चोरी हुई है। बताया जा रहा है की शादी में मेहमान बन कर बन ठन के पहुंची युवती ने स्टेज के पास से लाखों के माल से भरा एक थैला पार कर दिया। थैला लेकर युवती रफूचक्कर हो गई। युवती के जाने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस चोरी का जुर्म दर्ज कर मामलें की जांच कर रही है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, कश्यप कॉलोनी निवासी आकाश मलानी प्लास्टिक के घरेलू सामान का व्यवसायी है। उसके छोटे भाई आशीष मलानी की शादी के बाद 8 जनवरी को तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम शादी भवन में रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। जहां स्टेज के पास कुर्सी पर गहनों और पैसे से भरा थैला रखा हुआ था। जिसे एक युवती बड़े ही शातिर तरीके से चुराकर वहां से फरार हो गई। यह घटना रात 12 से 12.45 के बीच की है।

प्रार्थी के अनुसार, बैग में सोने की 4 अंगूठी, एक सोने की चेन, 3 चांदी के सिक्के समेत 2 लाख रुपए थे। सिरगिट्टी पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर युवती की तलाश करने की कोशिश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पार्टी में दूल्हा-दुल्हन को सभी मेहमान बधाई दे रहे थे। तभी बढ़िया कपड़े में दो युवतियां आती हैं और कुछ देर तक हॉल में इधर-उधर टहलती रहती हैं। इसी बीच मौका देखकर एक युवती स्टेज पर चढ़कर बैग को लेकर फरार हो जाती है। फुटेज में शादी भवन से निकलने के दौरान दो युवती के साथ एक युवक भी दिख रहा है, जो दोनों का साथी लग रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...