अस्सिटेंट प्रोफेसर का स्थानांतरण रोकने की मांग पहुंची कलेक्ट्रेट: दुर्ग के इस कॉलेज में स्टूडेंट्स ने सहायक प्राध्यापक के ट्रासंफर ऑर्डर के खिलाफ खोला है मोर्चा… एडिशनल कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; पढ़िए

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में अजीब मामला सामने आया है। भिलाई के शासकीय इंदिरा गांधी महाविद्यालय, वैशालीनगर के वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार सोनी के प्रति उनके स्टूडेंट्स का लगाव इतना ज्यादा है की उनके ट्रासंफर आर्डर को रोकने छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। कुछ दिनों पहले स्टूडेंट्स ने कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया था।

आपको बता दें कि, 4 जनवरी 2023 को सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार सोनी स्थानांतरण आदेश जारी हुआ है। जिनका ट्रांसफर वैशालीनगर से रायगढ़ के महाविद्यालय में हुआ है। इस ट्रासंफर आर्डर से कॉलेज के छात्र खुश नजर नहीं आ रहे है। पहले सभी छात्रों ने कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन दिया था। अब गुरुवार 12 जनवरी 2023 को स्थानांतरण आदेश रद्द कराने हेतु अतिरिक्त जिलाधिकारी, दुर्ग अरविंद कुमार एक्का को छात्रों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है।

स्टूडेंट्स ने बताया कि, इस ज्ञापन में 550 से अधिक छात्रों के हस्ताक्षर है। ज्ञापन NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया के लेटर पैड पर दिया गया है। इस मौके पर सौरभ तिवारी,अर्जुन पांडे, दीप्ति राय, फनिश साहू, शुभांगी, विधु पांडे, रवि तांडिया, रामाशीष, मयूर, नदीम, पंकज, शंकर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...