BREAKING: भिलाई निगम में नेता प्रतिपक्ष को लेकर मंथन: भिलाई निवास में चली लंबी बैठक… नेता प्रतिपक्ष समेत इन दो पदों में होनी है नियुक्ति… 3 भाजपा पार्षदों को मिलेगा मौका; प्रभारी संतोष पाण्डेय, सांसद, विधायक और पार्षद हुए शामिल

भिलाई। भिलाई नगर निगम में भाजपा जल्द जी नेता प्रतिपक्ष सहित 3 पदों में नियुक्ति करेगा। गौरतलब है की लंबे समय से भिलाई नगर निगम में कोई भी नेता प्रतिपक्ष नहीं है। नेता प्रतिपक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष और एक और अन्य पद पर नियुक्ति होनी है। जिसको लेकर भाजपा जल्द घोषणा कर सकती है। आज इसको लेकर भिलाई निवास में भाजपा के दिग्गज नेता जुटे है। इस बैठक में प्रभारी संतोष पाण्डेय द्वारा मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष के नाम को फाइनल करने के लिए ज्यादा जद्दोजेहद की गई है।

इन पार्षदों के नाम पर चर्चा
बैठक में कई नामों पर सोच विचार किया गया। भिलाई टाइम्स के सूत्रों के अनुसार भाजपा पार्षद दया सिंह, भोजराज सिन्हा, महेश वर्मा और विनोद सिंह के नामों में प्रमुख रूप से चर्चा हुई है।

इस बैठक में दुर्ग भाजपा सांसद विजय बघेल, राजनांदगाव के भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन, भूपेंदर सिंह सवन्नी, भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, पार्षद रिकेश सेन, दया सिंह, मुकेश अग्रवाल और अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...