छत्तीसगढ़ में 5G की एंट्री: जियो ने लॉन्च किया JIO TRUE 5G सर्विस… CM भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ… राजधानी और ट्विन सिटी में मिलेगी 5जी की सेवा; पढ़िए

रायपुर, दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गुड न्यूज़ है। रिलायंस जियो ने छत्तीसगढ़ में JIO TRUE 5G सेवा शुरू कर दी है। जिसका आज रायपुर स्थित CM हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभारंभ किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती चरण में JIO TRUE 5G की सर्विस राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी दुर्ग-भिलाई में मिलेगी। जिसका आगे जाकर कंपनी के द्वार विस्तार किया जाएगा।

रिलायंस जीयो TRUE 5G लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, आज के दुनिया में टेक्नोलॉजी ही सब कुछ है।

आपको बता दें कि, प्राइवेट क्षेत्र में देश की मुख्य टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो 5जी छत्तीसगढ़ में लाने से पहले पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के दो बड़े शहरों ग्वालियर और जबलपुर में 5जी सेवा लॉन्च कर चुकी है। इसके साथ ही देश के 72 शहरों में अब तक जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च हो चुकी है।

राजधानी रायपुर सहित आसपास के शहरों में जहां ये सेवा शुरू की जा रही है, कंपनी का दावा है ग्राहकों को 1 जीबीपीएस की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। जियो ग्राहकों को ‘जियो वेलकम ऑफर ‘ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही विश्व स्तरीय सुविधा और बेहतर टेलीकॉम नेटवर्क मिलेगा। जियो ट्रू 5जी से लोगों को लिए ई-गवर्नेस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग, हेल्थ केयर, कृषि, आईटी और छोटे उद्योगों के लिए विकास के अनंत दरवाजे खुलेंगे, ऐसी संभावना है।

देखिये लॉन्चिंग कार्यक्रम का पूरा वीडियो :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...