रिसाली में हुआ भव्य पतंग महोत्सव: लड्डू और खिचड़ी का हुआ वितरण… विजेताओं ने जीता पुरुस्कार… होम मिनिस्टर ताम्रध्वज साहू रहे मुख्य अतिथि; देखिए तस्वीरें

रिसाली। मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर रिसाली निगम क्षेत्र के छोटा रावण मैदान रिसाली सेक्टर में भव्य पतंग महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि, पतंग महोत्सव में सभी को निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम सफल रहा सभी ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।

होम मिनिस्टर साहू रहें चीफ गेस्ट
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू शामिल हुए। इसके साथ ही रिसाली नगर निगम और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के परिवार के सभी लोग इस आयोजन में उपस्थित रहे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी पतंग उड़ाने में अपना हाथ आजमाया है।

सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
शनिवार को सुबह 11 बजे से पतंग महोत्सव की शुरुआत हुई। बड़ी संख्या में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों से बच्चे, बड़े और बुजुर्ग ने पतंग प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर लुफ्त उठाया।कार्यक्रम में विशेष तौर पर महिलाओं को भी मंच दिया गया। महिलाओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन सोलो डांस, ग्रुप डांस कविता एवं नारी सशक्तिकरण में उद्बोधन करके किया।

लड्डू और खिचड़ी का वितरण
कार्यक्रम में नगर वासियों को मकर संक्रांति के उपलक्ष में लड्डू और खिचड़ी का वितरण किया गया। पतंग महोत्सव की प्रतियोगिता में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इन्होंने जीता पुरुस्कार

  • प्रथम पुरस्कार (5001 रुपए नगद) निखिल शर्मा (HSCL)ने जीता
  • द्वितीय पुरस्कार (3001 रुपए नगद) नीतीश चंद्राकर (टंकी मरोदा) ने जीता
  • तृतीय पुरस्कार (2001 रुपए नगद) सतेंद्र सिंह (कैम्प-1) ने जीता

ये सभी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, समाजसेवी हर्ष साहू, रिवेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, चंद्रकांत कोरे, पार्षद टीकम साहू, सारिका साहू, सरिता देवांगन, विधि यादव, एल्डरमैन संगीत सिंग, संध्या वर्मा, मो निजाम, अजित यादव, संतु मानिकपुरी, शिशिर साहू साथ ही समस्त पार्षदगण एवं एल्डरमंगण उपस्थित थे।

इन्होंने किया आयोजन
पतंग महोत्सव का सफल आयोजन एमआईसी मेंबर अनूप डे, एमआईसी मेंबर चंद्रभान सिंह ठाकुर, एमआईसी मेंबर गोविंद चतुर्वेदी, एमआईसी मेंबर ईश्वरी साहू, पार्षद चंद्रप्रकाश निगम, पार्षद विनय नेताम, राजेन्द्र वर्मा, दीपंकर साहू, हितेश पटेल, राम, रितेश, अमित, राजन, पीयूष, हर्ष साहू, देवेंद्र साहू, राहुल साहू, नीरज शर्मा, आकाश राऊत, ऋषि, केशव द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...