CG – बच्चे के जन्मदिन पर काल बन के आई मौत: बच्चे का बर्थडे केक लेकर घर जा रहा था परिवार… सामने से आ रही बाइक से हो गई भिड़त… हादसे में पिता-पुत्र की हो गई मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक पिता-पुत्र की दुर्घटना में मौत हो गई है। कटघोरा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 5 वर्षीय पुत्र के जन्मदिन के लिए केक लेने जा रहे पिता-पुत्र की मौत हुई है। सड़क हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर नारेबाजी करने लगे। कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चक्काजाम को समाप्त कराया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुगदा निवासी अजय पटेल सोमवार को कसनिया में बार महोत्सव में शामिल होने गया था। उसके साथ उसका 5 साल का बेटा हिमांशु, बड़ा बेटा और पत्नी भी थी। चारों एक ही बाइक में सवार होकर महोत्सव में गए थे।

बताया गया कि महोत्सव के बाद चारों हिमांशु का जन्मदिन होने पर केक लेने कटघोरा गए थे। वहां से केक लेने के बाद शाम को करीब 4.30 बजे चारों वापस लौट रहे थे। ये अभी कटघोरा से बिलासपुर मार्ग पर कारखाने के पास पहुंच थे। उसी वक्त सामने से रही बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही अजय और उसके 5 साल के बेटे हिमांशु की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बड़े बेटे को हल्की चोटें आई हैं। वहीं दूसरे बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

उधर, इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे को लेकर लोग भड़क गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद इस मार्ग पर 2 घंटे तक चक्का जाम किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम को मौके पर बुलाया गया था। जिसके बाद किसी तरह से एसडीएम ने लोगों को समझाया, तब जाकर लोग शांत हुए हैं। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

वहीं परिजनों का घटना के बाद हिमांशू की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि आज बच्चे का जन्मदिन था। मगर यह हादसा हो गया है। जो कुछ हुआ है, वह ठीक नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...