भिलाई में स्पोर्ट्स कोच का हुआ एक्सीडेंट: स्कूल टीचर की कार से कोच घायल… गंभीर चोट के कारण रायपुर रेफेर… पार्षद वशिष्ठ ने CSP निखिल से समन्वय कर बनवाया ग्रीन कॉरिडोर; ऑपरेशन सक्सेस

भिलाई। भिलाई में लगातार रोड एक्सीडेंट हो रहे है। ऐसा ही एक सड़क हादसे का मामला आज टाउनशिप से आया है। जहा एक निजी स्कूल टीचर की कार की चपेट आने से स्पोर्ट्स कोच गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह हादसा बुधवार सुबह 10-11 बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद टीचर की कार में घायल को सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। ये हादसा सेक्टर-10 नई सिविक सेंटर के सामने हुआ है। ये मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। घायल स्पोर्ट्स कोच के बेहतर इलाज के लिए सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने CSP निखिल रखेजा (IPS) से समन्वय कर ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करवाई।

बताया जा रहा है कि, घायल स्पोर्ट्स कोच कृष्णा कुमार दसमाना की हालत गंभीर थी। इस कारन उसे रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल रेफर किया गया। जिसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाना अति आवयशक था। जिससे मरीज को समय से बेहतर उपचार मिल सके। भिलाई स्टील प्लांट के स्पोर्ट ऑफिसर ने सीनियर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा को फ़ोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पार्षद मिश्रा ने CSP निखिल राखेजा (IPS) से ग्रीन कॉरिडोर बनाने की मांग की।

जिसके बाद CSP द्वारा भिलाई से रायपुर ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई। समय रहते घायल को रायपुर के श्री नारायणी हॉस्पीटल पहुंचाया गया। जहां उसका सफल ऑपरेशन हुआ। घायल स्पोर्ट्स कोच की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल कृष्णा कुमार दसमाना इंटरनेशनल बॉक्सिंग में स्पोर्ट्स कोच रह चुके हैं। जिनका आज सुबह लगभग 10:30 के करीब मिराज सिनेमा के सामने एक्सीडेंट हो गया। वे भिलाई निवास में मीटिंग के लिए जा रहे थे तभी एक कार सवार महिला टीचर ने उन्हें ठोक दिया।

मौके पर मौजूद स्कूल स्टूडेंट्स ने टीचर को रोका और उन्हीं के कार में घायल स्पोर्ट्स कोच को तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल ले कर गए। जहां गंभीर चोट होने के कारण उन्हें श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में रेफर किया गया। जिसके लिए वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा से संपर्क करने पर ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...