Women Helpline number: प्रताड़ना या मुसीबत में होने पर महिलाएं इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद

रायपुर। महिलाओं को घर के भीतर और बाहर अनेक प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी हर परिस्थिति में महिलाओं की चौबीसों घंटे सहायता करने के लिए सरकार द्वारा व्यवस्था सखी सेंटर(Sakhi Center) और महिला हेल्पलाइन (Women Helpline number) की व्यवस्था की गई है।

किसी भी प्रकार की घटना, प्रताड़ना या संकट होने पर महिलाएं त्वरित सहायता और आपातकालीन सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 (Women Helpline number)पर मोबाइल या लैंडलाईन से कॉल कर मदद ले सकती है। यह नंबर चौबीसों घंटे काम करता है और यह निःशुल्क सेवा है। इसके साथ पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए छत्तीसगढ़ के पुराने सभी 27 जिलों में सखी सेंटर संचालित हैं।

ये सेंटर मुसीबत में फंसी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, आश्रय, पुलिस, विधिक जैसी सभी प्रकार की सहायता एक स्थान पर ही उपलब्ध कराते हैं। फोन(Women Helpline number) करना संभव न हो तो महिलाएं वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, ईमेल और वेबसाइट के माध्यम से भी महिलाएं हेल्पलाइन-181 से मदद ले सकती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...