महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या: घर के सामने पानी बहाने पर हुआ विवाद… पड़ोसी ने महिला पर किया कुल्हाड़ी से हमला… बीच-बचाव करने आई बेटी का भी काटा गला, लड़की की हालत गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की बेटी पर भी वार किया गया है। पर उसकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है की घर के सामने गली में पानी बहाने के विवाद पर पड़ोसियों में विवाद हो गया। जिसके चलते पडोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या कर दी। मां पर हमला होता देख बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पेंडारी के सतनामीपारा में रहने वाला मंगलूराम कुर्रे (50) ऑटो चलाता है। घर में उसकी पत्नी शैलकुमारी कुर्रे (45) और दो बेटी सुचित्रा कुर्रे (18) और शिवानी कुर्रें (17) रहती हैं। सुचित्रा सेकेंड ईयर में पढ़ती है और शिवानी फर्स्ट ईयर की छात्रा है। शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे उनके पड़ोसी जमुना प्रसाद अनंत और परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि जमुना उनके सामने रहता है और गली में पानी डाल देता है। पानी बहाने से मना करने पर झगड़ा शुरू हुआ और देखते ही देखते जमुना प्रसाद ने कुल्हाड़ी निकाल शैलकुमारी पर हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गई।

विवाद के दौरान जब जमुना प्रसाद कुल्हाड़ी लेकर निकला और शैलकुमारी को मारने लगा, तब उसे देखकर शैलकुमारी की बेटी सुचित्रा बीच-बचाव करने दौड़ी। इस पर जमुना प्रसाद ने सुचित्रा पर भी कुल्हाड़ी चला दिया, जिससे वह घायल हो गई गिर गई और बेहोश हो गई।

जिस समय यह वारदात हुई मृतका शैलकुमारी का पति मंगलूराम ऑटो चलाने गया था। आसपास के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचा। पत्नी और बेटी को खून से लथपथ देखकर उसने सकरी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर जाने के बजाए उसे बेटी को अस्पताल ले जाने की बात कही। तब वह अपनी बेटी को लेकर इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचा, जहां उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शाम 5:30 बजे हुई इस हत्या की जानकारी देने के बाद भी पुलिस घटनास्थल नहीं पहुंची। मंगलूराम के थाने पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करने के बाद आरोपी की जानकारी ली। वारदात के बाद आरोपी अपने घर में था, जिसे पुलिस पकड़कर थाने ले गई।

इस घटना के बाद मंगलूराम और उसकी तीसरे नंबर की बेटी ने बताया कि जमुना अनंत और उसके परिवार के सदस्य आए दिन विवाद करते थे। उन्होंने बताया कि जमुना, उसकी पत्नी और बेटों ने घर में घुसकर हमला किया है। जिस समय विवाद हुआ, तब उनकी पत्नी और दो बेटियां घर में थीं। मौका पाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। इधर, थाना प्रभारी सागर पाठक ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शी और मृतका की छोटी बेटी शिवानी से पूछताछ और बयान दर्ज करने पर पता चला है कि जमुना अनंत ने अकेले हमला किया है। लिहाजा, उसे पकड़ लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...