भिलाई में करंट से 3 महिलाएं झुलसी, एक की मौत: सफाई के दौरान पाइप को फर्स्ट से सेकंड फ्लोर में पहुंचा रही थीं महिलाएं, तभी आ गए हाइटेंशन तार के संपर्क में

भिलाई। भिलाई में बिजली का झटका लगने से एक महिला की मौत हो गई। करंट से महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। बताया जा रहा है कि, तीन फ्लोर के मकान के फर्स्ट फ्लोर की गैलरी में खड़ी होकर स्टील का लंबा पाइप द्वितीय तल तक पहुंचाने के दौरान नजदीक से गुजरने वाली हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही हॉस्पिटल में दम तोड़ दी। वहीं 2 महिला की हालत गंभीर है। घायलों को स्पर्श अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उपचार जारी है। ये घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। स्पर्श अस्पताल के डॉक्टर भी इस गंभीर मामले में बेहतर उपचार की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब तक दोनों की स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 में उमदा रोड पर उत्तर वसुंधरा नगर निवासी कोमल जैन के घर पर यह हादसा हुआ है। लगभग 11:30 बजे उम्दा रोड स्थित कोमल जैन के घर में महिलाएं साफ सफाई का काम कर रही थी कि इसी दौरान एक स्टील का पाइप 11 केवी के तार के संपर्क में आने से हादसा हो गया। घटना में तीनों घायल महिलाओं को तत्काल उपचार हेतु स्पर्श अस्पताल लाया गया जिसमें कुमुद जैन पति कोमल जैन उम्र 48 वर्ष निवासी उपचार दौरान देहांत हो गया। कामिनी रामपुरिया पति दिनेश रामपुरिया उम्र 45 साल व कुमारी दिशा रामपुरिया पिता दिनेश रामपुरिया उम्र 23 वर्ष का उपचार स्पर्श अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी लगते ही भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली के झटके में घायल तीनों महिलाओं को अस्पताल भिजवाया। जहां थोड़ी देर बाद कुमुद जैन के मौत हो जाने की पुष्टि कर दी गई। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला है कि कुमुद जैन अपने घर के प्रथम तल से स्टील का एक लंबा पाइप गैलरी में खड़ी होकर द्वितीय तल में पहुंचा रही थी। इसी दौरान पाइप हाथ से अनियंत्रित होकर मकान से लगभग तीन फीट दूर से गुजरने वाली 11 केवी हाईटेंशन लाइन से जा टकराई। इसके चलते कुमुद जैन को बिजली का जोर का झटका लगा और वह बुरी तरीके से झुलसने लगी। यह देखकर कामिनी और दिशा रामपुरिया उसे बचाने आए और खुद भी झुलस गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजद्रोह केस में IPS जीपी सिंह को बड़ी राहत:...

डेस्क। हाईकोर्ट ने 1994 बैच के आईपीएस जीपी सिंह को बड़ी राहत मिली है। जीपी सिंह पर लगाये गए राजद्रोह के केस की प्रोसिडिंग...

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर खुर्सीपार...

भिलाई नगर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आज संध्या खुर्सीपार में उनकी विशालकाय प्रतिमा का अनावरण हुआ। प्रदेश के पूर्व विधानसभा...

CG में कुलपति बर्खास्त: भर्ती घोटाला मामले में दुर्ग...

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में राज्यपाल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त कर दिया है। विश्वविद्यालय में फर्जी भर्ती करने को...

CG – 12 नक्सली ढेर ब्रेकिंग: बीजापुर में सुरक्षाबलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को...

ट्रेंडिंग