रामनगर में जस गीत-झांकी: MIC मेंबर रीता सिंह हुईं शामिल, समिति ने किया सम्मान

भिलाई। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर काम करने वाली एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा रामनगर वार्ड पहुंची। यहां पर जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन वार्ड नंबर 26 रामनगर मां शीतला सेवा समिति द्वारा किया गया। जस गायन प्रतियोगिता झांकी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रीता सिंह गेरा शामिल हुईं। कार्यक्रम का भव्य तरीके से आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं और बुजुर्ग बच्चे पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम काफी भव्य तरीके से किया गया। भव्य झांकियां नृत्य कार्यक्रम पूजा अर्चना की गई। पूरा रामनगर आज खुशी का माहौल था।
कार्यक्रम में रीता सिंह गेरा ने कहा, जस गीत एवं गायन से हम मां दुर्गा की आराधना करते हैं। गांव-गांव, मोहल्ले में जस गीत एवं गायन से लोग अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं। ये परंपरा हमेशा कायम रहें। इसके लिए हमें सदैव कार्य करना है। रीता सिंह गेरा ने वार्डवासियों से कहा कि, हर संभव मदद के लिए मैं हूं। समिति का संचालन बेहतर हो। इसके लिए पूरी कोशिश की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...