बैकुंठधाम में कल से दो दिनों तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव; अब बैकुंठधाम में मां दुर्गा के साथ-साथ शिव परिवार के होंगे दर्शन, कल से होंगे विराजित

भिलाई। भिलाई के कैम्प-2 स्थित बैकुंठ धाम आध्यात्मिक प्रांगण में एक और मंदिर का नवनिर्माण किया गया है। यहां शिव परिवार विराजेंगे। इस अवसर पर 26 और 27 जनवरी को दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। बैकुंठधाम के संस्थापक राजेन्द्र अरोरा ने बताया कि पहले दिन गुरुवार को भव्य कलश यात्रा शाम 4:00 बजे से निकलेगी।

बाजे गाजे व गीत संगीत के साथ या भव्य कलश यात्रा कैंप क्षेत्र की विभिन्न गलियों व मार्गों से होते हुए पवित्र जलाशयों का जल एकत्रित करती हुई रात 8:00 बजे मंदिर प्रांगण पहुंचेगी अगले दिन 27 जनवरी शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे से प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा।

पंडित भरत तिवारी, लक्ष्मी निवास शास्त्री रितिक ओझा भूपेंद्र उपाध्याय और नितिन तिवारी वेद मंत्रों के सस्वर पाठ के साथ शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे इस मौके पर प्रमुख सेवक के रूप में रूपलाल ठाकुर तेज लाल साहू पुरुषोत्तम ठाकुर और अभय राम विश्वकर्मा अपनी सेवाएं देंगे कार्यक्रम में त्रिलोकी पांडे और समाजसेवी प्रियंका भोला साहू रिंकू राजेश प्रसाद,अखिलेश सिंह रामकुमार देवनारायण बहादुर पपु सिंह, उमेश प्रसाद, आरती सोनवानी, रजत ओझा, सतीश यादव विकास शाह, बिमला वर्मा, सुनील सहाय, सुभाष पांडे, सागरनंदी, विभा सिंह, ममता सिंह लहसिया देवी, मधु देवी विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...